search
 Forgot password?
 Register now
search

Harley-Davidson की Bikes हुईं महंगी, ₹3.45 लाख तक बढ़ी कीमत, देखें पूरी लिस्ट

deltin33 2025-9-30 22:10:37 views 1286
  नया GST रेट की वजह से Harley-Davidson की मोटरसाइकिलें महंगी हुईं।





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में नया GST रेट लागू होने के बाद कई वाहन निर्माता कंपनियों की गाड़ियों की कीमत में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिले है। इस लिस्ट में Harley-Davidson भी शामिल है। कंपनी की सभी मोटरसाइकिल लाइनअप पर बड़ा असर देखने के लिए मिला है। कंपनी की सभी मोटरसाइकिल 350cc से ऊपर हैं और इन पर 40% टैक्स रेट लागू हो गया है। इसका नतीजा यह है कि कई की कीमतों में 1.03 लाख रुपये से लेकर 3.45 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


Harley-Davidson की मोटरसाइकिलों की नई कीमतें

    Harley-Davidson के मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
   
   
   Street Glide
   ₹ 39.30 लाख
   ₹ 42.50 लाख
   ₹ 3.20 लाख
   
   
   Road Glide
   ₹ 42.30 लाख
   ₹ 45.75 लाख
   ₹ 3.45 लाख
   
   
   Street Bob
   ₹ 18.77 लाख
   ₹ 20.23 लाख
   ₹ 1.46 लाख
   
   
   Breakout
   ₹ 31.79 लाख
   ₹ 34.36 लाख
   ₹ 2.57 लाख
   
   
   Fat Boy
   ₹ 25.90 लाख
   ₹ 28.03 लाख
   ₹ 2.13 लाख
   
   
   Heritage Classic
   ₹ 23.85 लाख
   ₹ 25.71 लाख
   ₹ 1.86 लाख
   
   
   Pan America 1250 Special
   ₹ 25.10 लाख
   ₹ 27.16 लाख
   ₹ 2.06 लाख
   
   
   Nightster
   ₹ 13.51 लाख
   ₹ 14.54 लाख
   ₹ 1.03 लाख
   
   
   Nightster Special
   ₹ 14.29 लाख
   ₹ 15.38 लाख
   ₹ 1.09 लाख
   
   
   Sportster S
   ₹ 16.70 लाख
   ₹ 18.05 लाख
   ₹ 1.35 लाख
   
Harley-Davidson X440 की कीमत नहीं बदली

Harley-Davidson X440 की कीमत बढ़ाई नहीं गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह इस बाइक पर टैक्स बढ़ोतरी का बोझ खुद उठाएगी और ग्राहकों तक इसका असर नहीं पहुंचने देगी। इसी वजह से X440 अब भी एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख से 2.80 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है।


टूरिंग रेंज पर सबसे बड़ा असर

कीमतों में सबसे ज्यादा असर Harley-Davidson की प्रीमियम टूरिंग मोटरसाइकिलों पर पड़ा है। उदाहरण के लिए, Road Glide की एक्स-शोरूम कीमत 42.30 लाख रुपये से बढ़कर अब 45.75 लाख रुपये हो गई है, यानी इस मॉडल पर 3.45 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Sport और Cruiser रेंज की मोटरसाइकिल भी अब पहले से काफी महंगी हो गई हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com