search
 Forgot password?
 Register now
search

Dussehra 2025: इस बार गन्नौर में दो जगहों पर होगा रावण दहन, जनता स्कूल मैदान में 60 फुट होगी ऊंचाई_deltin51

LHC0088 2025-9-30 23:06:31 views 1247
  राम मंदिर के मैदान में निर्माणाधीन रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतले। जागरण





संवाद सहयोगी, गन्नौर। शहर में इस बार दशहरा महोत्सव ऐतिहासिक होगा। पहली बार एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा। परंपरागत रूप से हर साल शहरवासी एक ही स्थल पर जुटते रहे हैं, लेकिन इस बार अलग-अलग समितियों ने अलग-अलग स्थान पर रावण दहन करने का निर्णय लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों स्थानों पर दशहरा महोत्सव के आयोजनों को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीएसटी ग्राउंड में परंपरागत ढंग से कार्यक्रम होगा, वहीं जनता स्कूल मैदान पर कई वर्षों बाद फिर से अलग भव्यता देखने को मिलेगी।



लायंस क्लब गन्नौर एवं सावन ज्योत महोत्सव गन्नौर, भारत विकास परिषद व रोटरी क्लब गन्नौर की ओर से जनता स्कूल मैदान में दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। यहां गन्नौर क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।

रावण के अलावा 55-55 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकरण के पुतले भी बनाए जा रहे हैं। समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी होंगे। उनके साथ अन्य विशिष्ट अतिथि व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से होगी।Tender Palm Super Speciality, Kidney Transplant, life saved in Tender Palm hospital   



यात्रा राम मंदिर से निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर जनता स्कूल मैदान पहुंचेगी। इसके बाद धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां हरियाणवी गायक अमित ढुल अपनी प्रस्तुति देंगे। अंत में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा।
बीएसटी ग्राउंड में विधायक होंगे मुख्य अतिथि

गन्नौर वेलफेयर ट्रस्ट एवं लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से बीएसटी ग्राउंड में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र कादियान और समाजसेवी प्रेमचंद गोयल शिरकत करेंगे।



इसके अलावा कई गणमान्य अतिथि व समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे। यहां रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां भी मुख्य आकर्षण होंगी। इससे पहले एक अक्क्टूबर को शहर के राम मंदिर ग्राउंड में रामलीला का मंचन किया जाएगा।



like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com