Suzuki ने इस पावरफुल बाइक का स्पेशल एडिशन किया लॉन्च, नए 1000cc से किया गया है लैस

cy520520 2025-11-15 19:39:14 views 724
  

Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition लॉन्च हुई।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। सुजुकी मोटरसाइकिल ने जुलाई 2025 में अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक GSX-R1000R का 40th Anniversary Edition पेश किया था। अब कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा कर दिया है। यह मॉडल UK और यूरोपियन मार्केट के लिए पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 17,599 पाउंड (करीब 20.52 लाख रुपये) रखी गई है। इस बाइक की खास बात की गई है कि बाइक में रेट्रो स्टाइलिंग के साथ कई टेक्निकल अपडेट भी शामिल किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नया इंजन और परफॉर्मेंस

  

Suzuki GSX-R1000R के इस खास एडिशन को नया डिजाइन किया गया 1000cc इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। इसमें नया क्रैंकशाफ्ट, क्रैंककेस, पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड्स शामिल किए गए हैं। इससे इंजन का कंप्रेशन रेशियो बढ़ा है। Suzuki ने इस मॉडल में VVT सिस्टम को बनाए रखा है, लेकिन फ्यूल पंप और इंजेक्टर अपग्रेड किए हैं। इस इंजन के साथ यह मोटरसाइकिल 193 hp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

  

    स्पेसिफिकेशन विवरण
   
   
   इंजन
   1000cc, इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन
   
   
   पावर
   193 हॉर्सपावर  
   
   
   टॉर्क
   110 न्यूटन मीटर  
   
   
   फ्यूल सिस्टम
   नया फ्यूल पंप और अपग्रेडेड इंजेक्टर
   
   
   वाल्व टेक्नोलॉजी
   वैरिएबल वाल्व टाइमिंग (VVT)
   
   
   फ्रेम टाइप
   ट्विन-स्पार एल्युमिनियम फ्रेम
   
   
   फ्रंट सस्पेंशन
   शोवा बैलेंस-फ्री फ्रंट फोर्क
   
   
   रियर सस्पेंशन
   शोवा बैलेंस-फ्री रियर शॉक
   
   
   फ्रंट ब्रेक
   320mm फ्लोटिंग डिस्क + ब्रेम्बो मोनोब्लॉक कैलिपर्स
   
   
   ABS सिस्टम
   नया और हल्का ABS यूनिट
   
   
   टायर
   ब्रिजस्टोन RS11 हाई-परफॉर्मेंस टायर
   
   
   इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
   6-एक्सिस IMU (इनर्शियल मेज़रमेंट यूनिट)
   
   
   राइडिंग फीचर्स
   ट्रैक्शन कंट्रोल, 10-लेवल एंटी-व्हीली, लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, ढलान आधारित ब्रेकिंग कंट्रोल
   
   
   गियरबॉक्स
   6-स्पीड गियरबॉक्स विद बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर + लो RPM असिस्ट
   
   
   एयरोडायनामिक्स
   खोखले कार्बन विंगलेट्स (डाउनफोर्स के लिए)
   
   
   कलर विकल्प
   ब्लू-व्हाइट, रेड-व्हाइट, येलो-मैट ब्लू
   
   
   स्पेशल फीचर
   40वीं एनिवर्सरी लिमिटेड एडिशन डिजाइन, रेट्रो GSX-R ब्रांडिंग
   
   
   कीमत
   17,599 पाउंड (लगभग ₹20.52 लाख)
   

  
नई विंगलेट डिजाइन और सस्पेंशन

इस एडिशन को सबसे बेहतरीन चीज में से एक इसका कार्बन विंगलेट्स है। यह हल्के है, जिसकी वजह से हाई-स्पीड पर डाउनफोर्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। सुजुकी का दावा है कि यह विंगलेट्स का उद्देश्य स्थिरता बढ़ाना है न कि सिर्फ इन्हें दिखाने के लिए दिया गया है। इस बाइक में पहले की तरह ही ट्विन-स्पार एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। इसमें सस्पेंशन के लिए आगे शोवा बैलेंस फ्री फॉर्क और पीछे की तरफ बैलैंस फ्री शॉक दिया गया है।

  
Suzuki GSX-R1000R के फीचर्स

इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 320mm फ्रंट फ्लोटिंग डिस्क और चार-पिस्टन Brembo मोनोब्लॉक कैलिपर्स दिए गए हैं। इसमें नया हल्का ABS यूनिट परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। इसमें Bridgestone RS11 टायर ग्रिप दिया गया है, जो ट्रैक्शन सुधारने का काम करते हैं।


इसमें सिक्स-असिस्ट MU, रोल टॉर्क कंट्रोल सिस्टम (ट्रैक्शन कंट्रोल), 10-लेवल एंटी-व्हीली, लीन-सेंसिटिव ABS, लॉन्च कंट्रोल, स्लोप-डिपेंडेंट ब्रेकिंग, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और लो-RPM असिस्ट जैसे फीचर्स फीचर्स दिए गए हैं।
GSX-R1000R में क्या मिलेगा?

  

इस स्पेशल एडिशन का खास डिजाइन और कलर दिया गया है। इसमें पुराने GSX-R की याद दिलाने वाले तीन कलर ऑप्शन को दिया गया है, जो ब्लू-व्हाइट, रेड-व्हाइट और येलो-मैट ब्लू है। इनमें फेयरिंग और टैंक पर 40th एनिवर्सरी लोगो, सिलेंसर और सीट पर GSX-R ब्रांडिंग और बेलीपैन पर रेट्रो R दिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133303

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.