search
 Forgot password?
 Register now
search

आलीराजपुर में बोले सीएम मोहन- बिहार में कांग्रेस की जोरदार झाडू़ लग गई, अंग्रेज चले गए, मगर कांग्रेस छोड़ गए

deltin33 2025-11-15 22:43:26 views 1246
  

आलीराजपुर में कार्यक्रम के मंच से संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।



डिजिटल डेस्क, इंदौर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को आलीराजपुर में हुआ। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। सीएम ने यहां कालेज मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए, वहीं आदिवासी नायकों के बलिदान, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत की खुलकर सराहना की। सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत ही कांग्रेस पर कटाक्ष से की। उन्होंने कहा कि अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गए। कांग्रेस ने आदिवासी अंचल को लूटने-खसोटने के लिए छोड़ दिया। वोट तो लिए, लेकिन हमारे गौरवशाली इतिहास को सामने लाने की कभी जरूरत नहीं समझी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा, शहीद छितु किराड़ और अन्य जननायकों के योगदान को कांग्रेस ने हमेशा नज़रअंदाज़ किया। बिहार चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही बिहार में कांग्रेस की जोरदार झाड़ू लग गई। विकास क्या होता है, यह बिहार की जनता ने बता दिया। पप्पू की टप्पू-चप्पू सब बंद होने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जनता से किए वादे पूरे करती है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपये देने का वादा हमने पूरा किया। भावांतर योजना का ज़िक्र करते हुए कहा, कांग्रेस कहती थी पैसा कहां से लाओगे, लेकिन हमने करके दिखाया।
ताड़ी के पेड़ और प्राकृतिक सौंदर्य का किया ज़िक्र

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने आलीराजपुर के प्राकृतिक सौंदर्य और जनजातीय संस्कृति की भी जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा आलीराजपुर की हरियाली, ताड़ी के पेड़ का स्वाद और यहां का आनंद कुछ अलग ही है। जो इसका मज़ा ले चुका है, वही बता सकता है। आपकी प्रकृति और परंपराएं इतनी खूबसूरत हैं कि स्वर्ग भी फीका लगने लगता है। सीएम ने कहा ढोल-मांदल और नगाड़ों की गूंज से मिलने वाला आनंद अद्वितीय है।
आदिवासी नायकों को नमन, प्रतिमाओं का अनावरण

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और शहीद छितु किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा और छितु किराड़ ने अंग्रेजों से सीधी लड़ाई लड़ी। उनकी बहादुरी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगी। आज़ादी से पहले के उनके संघर्ष प्रेरणा के स्रोत हैं। सीएम ने यह भी कहा कि शहीद छितु किराड़ ने सात से आठ हजार आदिवासियों की फौज तैयार कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।
विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

समारोह में मुख्यमंत्री ने कुल 244.51 करोड़ रुपये लागत के 156 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 194.78 करोड़ रुपये के 105 कार्यों का लोकार्पण तथा 49.73 करोड़ रुपये की लागत वाले 51 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। सीएम ने जिले में पीला मोजैक रोग से प्रभावित किसान परिवारों को मुआवजा प्रदान किए जाने की घोषणा भी की।
योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए

आजीविका मिशन की बीसी सखी सुप्रिया (नरगांव सोंडवा) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिले के 179 स्व-सहायता समूहों को कुल तीन करोड़ 80 लाख रुपये के ऋण का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री कुसुम योजना अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद नगर की सुनयना डावर को 3 करोड़ 15 लाख रुपये का हितलाभ प्रदान किया गया।

  
प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। जनजातीय नायकों के बलिदान को दर्शाती प्रदर्शनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की न्यूट्रिशन प्रदर्शनी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जनजातीय उत्पादों की प्रदर्शनी तथा आयुष, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के स्टालों की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com