search

IND A vs AUS A: श्रेयस अय्यर की टीम हुई निराश, बारिश ने फेरा क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी

deltin33 2025-10-1 02:18:25 views 1300
  इंडिया-ए और ऑसट्रेलिया-ए का मैच हुआ रद्द





जागरण संवाददाता, कानपुर: करीब आठ वर्ष के बाद ग्रीन पार्क को मिली वनडे सीरीज की मेजबानी का पहला मैच मंगलवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत ए और आस्ट्रेलिया ए सीरीज के पहले मुकाबले में झमाझम वर्षा के चलते शाम सवा पांच बजे मैच को रद कर दिया गया। मैच रेफरी कर्नल संजय वर्मा ने इसकी घोषणा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्षा के बीच भी शहर के साथ कई जिलों से क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे। जिन्हें दोपहर के बाद तेज हुई वर्षा ने निराश किया और मैच बिना गेंद फेंके रद किया गया। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब दूसरा मैच तीन अक्टूबर को खेला जाएगा।


मैदानकर्मियों की मेहनत गई बेकार

मंगलवार को पहले वनडे मुकाबले के लिए सुबह नौ बजे भारत ए और आस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाड़ियों ने आकर अभ्यास शुरू कर दिया। अभ्यास के 20 मिनट बाद ही वर्षा की शुरुआत हो गई और जिसके कारण मेजबान और मेहमान टीम के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस बार मैच की तैयारियों पर जोर दिया गया। वर्षा की शुरुआत होने के 15 मिनट के भीतर ही 100 से ज्यादा मैदान कर्मियों ने पूरे ग्राउंड को कवर कर दिया।


नहीं हटे कवर

हालांकि दिनभर हुई वर्षा के कारण कवर तक नहीं हटाए गए और मैच को बिना गेंद डाले ही रद कर दिया गया। अब भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के तीन और पांच अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में एशिया कप की विजेता टीम में शामिल तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs WI Live Streaming: पाकिस्तान के बाद अब वेस्टइंडीज की बारी, बदल गया टीम इंडिया के मैच देखने का पता



यह भी पढ़ें- इस विदेशी लीग में डेब्यू करेंगे दिनेश कार्तिक, श्रीलंकाई खिलाड़ी की किस्मत के कारण मिला मौका
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131