search
 Forgot password?
 Register now
search

दिल्ली-अंबाला मार्ग पर कई ट्रेनों का रूट बदला, यात्रियों को अगले दो दिनों तक होंगी काफी दिक्कतें

deltin33 2025-11-16 07:36:11 views 755
  

दिल्ली-अंबाला मार्ग पर कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।  



जागरण संवाददाता, सोनीपत। दिल्ली रेल मंडल ने 20 और 21 नवंबर को गाजियाबाद-टूंडला सेक्शन पर प्रस्तावित रेलवे पुल मरम्मत कार्य के कारण दिल्ली-अंबाला रूट का अस्थायी रूप से मार्ग परिवर्तन करने की घोषणा की है। मरम्मत कार्य के दौरान, जम्मू मेल, आम्रपाली और ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन ट्रेनों का सोनीपत और दिल्ली-अंबाला रूट पर अन्य निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव इन दो दिनों के दौरान रद्द रहेगा। ये ट्रेनें दो दिनों तक पंजाब और उत्तर प्रदेश रूट पर अंबाला स्टेशन के रास्ते चलेंगी। इससे दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

उत्तर रेलवे मंडल ने गाजियाबाद और टूंडला जंक्शन के बीच रेलवे पुल मरम्मत कार्य के कारण दोनों दिनों में 11 लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। इसमें दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 20434 जम्मू मेल को 20 से 21 नवंबर तक अंबाला कैंट जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन की ओर डायवर्ट किया गया है।

कटिहार जंक्शन से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस को 20 नवंबर को खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर जंक्शन और अंबाला कैंट जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया गया है। प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 21 नवंबर को खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर जंक्शन और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। ये ट्रेनें सोनीपत स्टेशन सहित गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली जंक्शन, नरेला, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और शाहाबाद मारकंडा स्टेशनों के लिए रद्द रहेंगी।


गाजियाबाद और टूंडला जंक्शन के बीच रेलवे पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है। 20 और 21 नवंबर को रेलवे ब्लॉक लगाया गया है। इसमें दिल्ली-अंबाला रूट पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनें और कई अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इससे यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है।

-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली रेल मंडल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com