search

वाराणसी में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए दीवार से टकराई, एक की मौत, चार घायल

cy520520 2025-11-17 21:37:18 views 1006
  

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।



जागरण संवाददाता (लोहता) जागरण। थाना क्षेत्र के वाराणसी भदोही मार्ग पर धमरिया पुल के पास सोमवार की रात में बरात से लौट रही तेज कार अनियंत्रित होकर सडक पर लगी रेलिंग को तोडते हुए दीवार से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौंत हो गई तथा चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुरियावां भदोही से बरात लोहता में आई थी। रात में दो बजे बाराती लौट रहे थे। एक कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार सड़क पर लगी रेलिंग तोडते हुए। दीवार में टकरा गई। कार म़े बैठे मनोज जायसवाल (42) वार्ड नंबर 12 शाहिद नगर सुरियावां को गंभीर चोट लग गई।

अस्पताल में ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आशीष, संतोष, अनिल के.साथ एक व्यक्ति जिसका नाम पता नहीं चला पुलिस ने चारों को ओरियाना हास्पिटल दुर्गाकुंड में घायलों को भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया क‍ि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725