search
 Forgot password?
 Register now
search

एक साल में हुई चार हत्या गाजियाबाद पुलिस के लिए बनी पहेली, पर्दाफाश तो दूर दो मामलों में शव की शिनाख्त तक नहीं

deltin33 2025-11-18 14:07:09 views 1113
  

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे। फाइल फोटो



विकास वर्मा, मोदीनगर। देहात जोन के मोदीनगर सर्किल में एक साल के भीतर हुई चार हत्या की घटनाएं पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनी हुई है। दो मामलों में तो शिनाख्त तक नहीं हुई है। बाकि दो में आरोपितों के खिलाफ कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है। चारों घटनाओं पर देहात एसओजी तक ने काम किया, लेकिन बदमाश पुलिस से एक कदम आगे निकले। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बदमाशों ने घटना के दौरान कोई ऐसा साक्ष्य नहीं छोड़ा, जिससे पुलिस उनतक पहुंच सके। हाइटेक पुलिसिंग का दावा करने वाली गाजियाबाद जिले की पुलिस घटनाओं में बेबस दिखी। चारों मामले हत्या की धाराओं में दर्ज हैं। अंदेशा है कि पुलिस कुछ ही समय में इन मुकदमों को फाइनल रिपोर्ट लगाकर बंद कर देगी।
हत्या कर खंजरपुर के खेत में फेंका महिला का शव

26 सितंबर 2024 को खंजरपुर गांव में ईख के खेत में महिला का शव मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था। मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। लेकिन घटना का पर्दाफाश तो दूर पुलिस अब महिला की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है।
ट्रॉली बैग में मिला बच्चे का शव

17 दिसंबर 2024 की दोपहर निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर किनारे सौंदा पुलिस चौकी के निकट एक बैंग में छह वर्षीय बच्चे का शव मिला। बच्चे के कपड़े उल्टी से सने थे। उनके बाये हाथ पर प्लास्टर लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। कुकर्म की आशंका के चलते सैंपल फारेसिंक लैब भेजा गया। अभी तक शव की शिनाख्त तक नहीं हो सकी है। हत्या का मुकदमा दर्ज है।
हत्या कर खेत में फेंका था मुस्तफा का शव

17 दिसंबर 2024 की दोपहर ही गांव सौंदा के ईख के खेत में युवक मुस्तफा का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लेकिन अब तक घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ है। पुलिस मामले में तमाम लोगों से पूछताछ कर चुकी है। तमाम एंगलों पर जांच गई। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं।
खेत में की गई किसान की हत्या

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में पांच जुलाई 2025 को किसान जगत सिंह (80) की हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। वे खेतों पर निगरानी के लिए निकले थे। इसी बीच हत्या कर दी गई। गले व पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई। अब तक पर्दाफाश लंबित है।


हत्या के चारों मामलों को लेकर पुलिस गंभीर है। टीम अब भी घटनाओं पर गंभीरता से काम कर रही है। तमाम एंगलों पर छानबीन की जा चुकी है। पुलिस की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाए।


-

-अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com