search

मुजफ्फरपुर-छपरा के बीच कनेक्टिविटी सुधरेगी, पारू में 589 करोड़ रुपये से गंडक नदी पर बनेगा पुल

Chikheang 2025-11-19 02:08:00 views 1291
  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पारू के फतेहाबाद में गंडक नदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुल निर्माण विभाग ने इसके लिए क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है। पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सर्वे और इसका आकलन किया जा रहा है, ताकि यह पता लग सके कि पुल के एप्रोच पथ बनाने के लिए कितनी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फिर अधिग्रहण को लेकर इसकी अधियाचना जिला भू-अर्जन विभाग को भेजी जाएगी। अधिग्रहण पर खर्च होने वाली राशि का प्राक्कलन भी तैयार किया जाएगा। इस पुल के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में पहले ही मिल चुकी है।  

इस पुल के निर्माण पर करीब 589 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी लंबाई करीब 2280 मीटर होगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सर्वे में आवासीय और खेतिहर भूमि के आने की संभावना है।

इसका सटीक आकलन करने के बाद खाता-खेसरा नंबर के साथ अधियाचना भेजी जाएगी। इसके निर्माण से मुजफ्फरपुर-छपरा के तरैया प्रखंड के चंचलिया सीधे जुड़े जाएगा। इससे मुजफ्फरपुर से पारू होकर छपरा, सिवान, गोपालगंज होते हुए उत्तर प्रदेश के बनारस तक आवागमन सुगम बनेगा।

बताया गया कि यह तीन लेन का ब्रिज होगा और इसमें एप्रोच पथ भी शामिल होगा। पुल बन जाने से पारू से छपरा जाने के लिए 49 किमी की दूरी घटकर सिर्फ 10 किमी रह जाएगी। इससे करीब पारू समेत आसपास के एक लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244