search
 Forgot password?
 Register now
search

कबूतरबाजी को लेकर दो मुस्लिम गुटों में हिंसक झड़प, आधा घंटे पथराव और लाठी-डंडे चलने से दुकानें छोड़कर भागे लोग_deltin51

LHC0088 2025-10-1 17:36:15 views 1265
  कबूतरबाजी को लेकर मुस्लिम के दो पक्षों में आधे घंटे चले लाठी-डंडे व पथराव, तीन घायल





संसू, जागरण, महावन (मथुरा)। महावन कस्बे में सोमवार रात साढ़े 10 बजे कबूतरबाजी को लेकर मुस्लिम के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से आधे घंटे तक लाठी-डंडे चले व पथराव हो गया। ईंट-पत्थर देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दुकानदार दुकानें छोड़कर भागे। बलदेव रोड पर वाहनों की कतार लग गई। इससे जाम के हालत बन गए। विवाद में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों पक्ष के सात नामजद समेत 16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी।


अफरा-तफरी मचने से दुकानें छोड़कर लोग भागे, लोगों ने बंद किए खिड़की दरवाजे

महावन कस्बे के व्यापारियन मुहल्ले के रहने वाले रिहान उर्फ हैरान एवं साहिद में मोबाइल पर कबूतरबाजी को लेकर सोमवार रात साढ़े 10 बजे गाली-गलौच हो गई। रिहान ने कस्बा के चौक बाजार निवासी अपने दोस्त मोंटी से कह दिया कि साहिद उसे गाली दे रहा है। मोंटी अपने दोस्त मनीष के साथ मुस्लिम बस्ती पहुंचा और साहिद को पकड़कर पीट दिया। इससे वह घायल हो गया।



इसके बाद साहिद ने घर जाकर स्वजन को बताया। इससे स्वजन भड़क गए और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए रिहान पक्ष पर हमला बोल दिया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव होने लगा। पथराव से आसपास अफरा-तफरी मच गई।new-delhi-city-crime,Chaitanyananda Saraswati Case,Chaitanyananda Saraswati Arrest,Delhi Molestation Case,Sharda Institute Molestation,WhatsApp Chat Scandal,Vasant Kunj Case,Sexual Harassment Allegations,Indian Management Institute,Crime News Delhi,Chaitanyananda Saraswati, Chaitanyananda Saraswati,Chaitanyananda Saraswati chat,Chaitanyananda Saraswati sex chat,Chaitanyananda Saraswati news,चैतन्यानंद सरस्वती, चैतन्यानंद सरस्वती चैट,Delhi news   
जाम के हालात बने, दोनों पक्ष के सात नामजद समेत 16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लोगों ने अपने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए। वहीं दुकानदार भी दुकानें छोड़कर जान बचाने के लिए भागे। ईंट-पत्थर को देख बलदेव रोड पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पथराव को देख अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। पुलिस को देख आरोपित मौके से फरार हो गए। हमले में एक पक्ष के साहिद और दूसरे पक्ष के मोंटी व मनीष घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत करके स्थिति को संभाला।



महावन थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने दोनों पक्ष के सात नामजद समेत 16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रात को वीडियो के आधार पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया और रिहान, मोंटी, मनीष दूसरे पक्ष साहिद, जाविद व आविद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पथराव करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
भालई में चले लाठी-डंडे, छह घायल

सुरीर। गांव भालई में गाली-गलौच के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए।



सुरीर के गांव भालई में मनोज और सचिन पक्ष के मध्य गाली-गलौच को लेकर विवाद हो गया। इसमें कहासुनी बढ़ने पर झगड़ा हो गया। इसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से एक पक्ष के मनोज, पवन और दिनेश तथा दूसरे पक्ष के सचिन, अनीता और सौरभ घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने आकर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट के आरोप की शिकायत की है। सुरीर थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com