search
 Forgot password?
 Register now
search

Bochaha Vidhan Sabha Seat 2025: आश्वासन का पुल, नाव पर डोल रही जिंदगी_deltin51

cy520520 2025-10-1 19:06:36 views 1263
  अमर कुमार पासवान, विधायक, बोचहां। सौ. स्वयं





उमा शंकर, मुशहरी (मुजफ्फरपुर)। Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 / Bochaha vidhan sabha Seat 2025 / Bochaha Assembly Seat 2025: नगर निगम क्षेत्र से सटे होने के कारण बोचहां विधानसभा क्षेत्र का बड़ा इलाका शहरीकरण की ओर तेजी से बढ़ा है। खासकर मुशहरी प्रखंड के आयोजनाा क्षेत्र का इलाका, मगर क्षेत्र का विकास जिस तरह से होना चाहिए वह नहीं हो सका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह इसलिए भी कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया। क्षेत्र की बड़ी समस्या जस की तस हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या है मुशहरी प्रखंड में बुधनगरा में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल नहीं बनना।



वर्ष 1994 में तीन जनवरी की सुबह के छह बजे इस घाट पर नाव पलट गई थी। इसमें सवार 23 लोग डूब गए। तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सांत्वना देने पहुंचे और पुल निर्माण का आश्वासन दिया। तबसे आश्वासन का यह पुल नहीं बना। यहां की बड़ी आबादी की जिंदगी नाव पर ही डोल रही है।

वर्तमान राजद विधायक अमर कुमार पासवान के कार्यकाल में भी पुल निर्माण की दिशा में काम नहीं हो सका। मुशहरी प्रखंड की 22 और बोचहां की 13 पंचायतें इस विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती हैं। विधायक अमर कुमार पासवान पिता मुसाफिर पासवान से मिली राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं।



वीआइपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद वर्ष 2022 में विधानसभा उपचुनाव में राजद के टिकट पर अमर कुमार पासवान ने भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को पराजित कर दिया था।

अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विधायक भले ही विकास को रफ्तार देने की बात कर रहे, लेकिन विरोधी इसे खारिज कर रहे। वर्षों से बड़े मुद्दे के रूप में मुंह बाए खड़ी समस्याएं अब भी जस की तस हैं। शहर से सटे शहबाजपुर, बाजार समिति का इलाका, शेरपुर पंचायत की सड़कें जलजमाव के कारण जानलेवा हो गई हैं। लोगों की शिकायत है कि सड़क बनना तो दूर विधायक एक बार देखने तक नहीं आए।


विधायक के किए गए प्रमुख कार्य

  • आरडब्लूडी से सड़क निर्माण की स्वीकृति
  • मणिका मन झील के विकास में मदद
  • बोचहां और मुशहरी में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति
  • दोनों प्रखंडों मे प्रखंड सह अंचल कार्यालय निर्माण की स्वीकृति

अधूरे पड़े कार्य

  • मधौल से लेकर सभापुर तक आने वाली सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
  • मुशहरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पहुंच पथ नहीं।
  • आथर पुल अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है।
  • दोनों प्रखंडों में एक भी डिग्री कालेज नहीं।
  • झपहां चौक से अहियापुर, बैकटपुर लक्ष्मी चौक से मारकन पथ, द्वारिकानगर चौक से बिंदा आथर होते हुए शरफुद्दीनपुर फोरलेन तक और नरौली चौक से बुधनगरा घाट जाने वाली सड़क नहीं बनी।

जो लोगों ने कहा


बुधनगरा घाट पर वर्ष 1950 से लेकर अब तक 114 लोग डूबकर या नाव दुर्घटना में मर चुके हैं। बावजूद इसके कोई जनप्रतिनिधि अब तक कारगर पहल नहीं कर सके। इसमें स्थानीय सांसद और विधायक पूरी तरह शामिल हैं।



पंकज कुमार मिश्र, बुधनगरा


स्थानीय विधायक का कार्यकाल सही नहीं रहा। बाबा दूधनाथ मंदिर के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं किया। श्रावणी मेले का उद्घाटन जिले से ही कर दिया जाता है, जबकि पूर्व मंत्री रमई राम के कार्यकाल में जिले के बाद अधिकारी छपरा मेघ भी आते थे।

कन्हाई सिंह, ग्रामीण, छपरा मेघScorpio October monthly rashifal, वृश्चिक मासिक राशिफल अक्टूबर 2025, monthly rashifal, vrishchik rashifal October 2025, वृश्चिक अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल, Scorpio October horoscope 2025   


विधायक के कार्यकाल में लोग खुश नहीं हैं। इसका कारण एक तो वह क्षेत्र में नजर नहीं आते हैं, दूसरा इनके कार्यकाल में विकास कहीं दिखता नहीं है। तीसरी बात यह भी कि उनके यहां जाने पर उनका व्यवहार लोगों के साथ संतोषजनक नहीं रहता है।



देवकरण सहनी, ग्रामीण, बुधनगरा


विधायक अमर कुमार पासवान ने तीन वर्षों के कार्यकाल में बोचहां विधानसभा क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। चंदवारा पुल से आवागमन चालू हो चुका है। मणिका मन झील में पर्यटन स्थल का निर्माण शुरू हो चुका है।

अमूल कुमार, खबड़ा

एक भी नया काम नहीं कर सके

  





बोचहां विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में जो भी शिलान्यास कार्य किए गए हैं, सभी के लिए मैंने अपने कार्यकाल में विभाग को लिखा था। यहां तक कि राजबाड़ा भगवान जाने वाली सड़क के निर्माण का प्रयास हमने शुरू किया था। एक भी नया काम विधायक नहीं कर सके। पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र में कितना विकास हो पाया, यह बात जनता भली-भांति जान रही है।

बेबी कुमारी, पूर्व विधायक


कार्य में कोई शिथिलता नहीं की



क्षेत्र में कार्य के लिए मात्र तीन वर्ष का ही समय मिल पाया। इसके बावजूद विकास कार्य में कोई शिथिलता नहीं की। कई सड़कों का निर्माण कराया। कुछ के निर्माण का कार्य आरंभ भी कर दिया गया है। बुधनगरा घाट पर पुल निर्माण के लिए विधानसभा में आवाज उठाई गई है। समाज की अंतिम पंक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करता हूं।

अमर कुमार पासवान, विधायक, बोचहां

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153653

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com