गांधी मैदान में ऐतिहासिक हलचल: नीतीश कुमार पहुंचे, पीएम मोदी एयरपोर्ट से समारोह स्थल के लिए रवाना

LHC0088 2025-11-20 15:37:55 views 316
  

नीतीश कुमार पहुंचे गांधी मैदान



डिजिटल डेस्क, पटना। पटना का गांधी मैदान आज राजनीति के सबसे बड़े और ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुबह से ही राजधानी ही नहीं, बल्कि कई जिलों से भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे। पूरे मैदान में नारे, उत्साह, संगीत और सांस्कृतिक माहौल का ऐसा संगम दिखा, जिसने इसे एक विशाल लोकतांत्रिक उत्सव का रूप दे दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री पद के लिए नामित नीतीश कुमार करीब 10:46 बजे गांधी मैदान पहुंचे। उनके पहुंचते ही तालियों, नारों और स्वागत के शोर से पूरा मैदान गूंज उठा। सुरक्षा घेरे के बीच उनका आगमन बेहद भव्य दिखाई दिया।

इससे पहले वे मुख्य मंच, वीवीआईपी एरिया और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की अंतिम समीक्षा कर चुके थे।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना एयरपोर्ट से सीधे गांधी मैदान के लिए रवाना हो गए।

पीएम के काफिले के निकलते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

SPG के साथ राज्य पुलिस के जवान मार्ग पर तैनात रहे। माना जा रहा है कि उनके पहुंचते ही शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी।

गांधी मैदान में लगातार देश के विभिन्न राज्यों के नेताओं का आगमन होता रहा। सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नवाब सिंह सैनी पहुंचे, फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, इसके बाद नागालैंड, सिक्किम और मेघालय के मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से भी भीड़ का उत्साह और बढ़ गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे ही मंच पर आए, समर्थकों के बीच उत्साह चरम पर पहुंच गया।

पूरे मैदान में \“हर-हर महादेव\“, \“जय बिहार\“ और \“नीतीश कुमार जिंदाबाद\“ के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने गमछे लहराकर नेताओं का स्वागत किया और शक्ति प्रदर्शन का अनोखा दृश्य पेश किया।

समारोह का संचालन बांकीपुर विधायक नितिन नवीन कर रहे थे। मंच से लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलते रहे।

शारदा सिन्हा के छठ गीतों ने कुछ देर के लिए माहौल को भक्तिमय बना दिया।

भोजपुरी कलाकारों की मौजूदगी ने भी समारोह में उत्साह बढ़ाया, मनोज तिवारी और पवन सिंह के मंच पर आने से भीड़ में नई ऊर्जा दौड़ गई।

आज का गांधी मैदान सिर्फ एक शपथ ग्रहण समारोह का स्थल नहीं रहा, बल्कि बिहार की राजनीति के अभूतपूर्व शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया, जहां नेता, कलाकार, कार्यकर्ता और आम जनता एक ही मंच पर लोकतांत्रिक उत्सव का हिस्सा बने।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134102

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.