search
 Forgot password?
 Register now
search

Kantara Chapter 1: कभी ऑफिस ब्वॉय और ड्राइवर हुआ करते थे ऋषभ शेट्टी, ऐसे पलटा एक्टर की किस्मत का खेल

cy520520 2025-10-2 02:35:45 views 1270
  ऋषभ शेट्टी ने याद किए अपने स्ट्रगल डेज/ फोटो-Instagram





जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। ऋषभ शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म \“कांतारा\“ में अपने शानदार अभिनय से हर किसी को हैरान कर दिया था। कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 450 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था और इंडिया में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, निर्देशक-एक्टर ऋषभ शेट्टी के लिए दिन हमेशा एक से नहीं थे। बीते दिनों मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऋषभ शेट्टी उन दिनों को याद करके भावुक हो गए, जब वह पहली बार मुंबई आए थे और उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की चाह में धक्के खाए थे।


साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी के लिए खास है मुंबई

कई ऐसी जगहें हैं, जहां भले ही लोग रहते न हो, लेकिन वह दिल के करीब होती हैं। कातांरा फिल्म अभिनेता ऋषभ शेट्टी के लिए वह जगह मुंबई है। उन्होंने कहा, \“मुंबई शहर मेरे लिए खास है। साल 2008 में अंधेरी (मुंबई का एक इलाका) के एक प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस में मैं ऑफिस ब्वाय था।  

इसके साथ ही एक निर्माता का ड्राइवर भी था।

[img]https://www.jagranimages.com/images/newimg/01102025/[image] - 3265361.jpg[/img]  





प्रोडक्शन हाउस के बाहर सड़क पर खड़े होकर वड़ा पाव खाते हुए सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंचूंगा। 17 साल के बाद सिनेमा ने मुझे यहां तक पहुंचाया है।
इस फिल्म ने पलटी ऋषभ शेट्टी की किस्मत

ऋषभ शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म फिल्म तुगलक से की थी। इसके बाद उन्होंने उलिदवरु कंदंते जैसी फिल्में की। इन फिल्मों में उन्हें पैसा तो मिला, लेकिन वह पहचान नहीं, जिसकी चाह हर एक्टर को होती है। 2022 में कांतारा से उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि उन्हें प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे साउथ सुपरस्टार्स की लिस्ट में जोड़ी दिया।  



[img]https://www.jagranimages.com/images/newimg/01102025/[image] - 9975232.jpg[/img]  

कांतारा की सक्सेस के बारे में बात करते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा, “सिनेमा क्या कर सकता है, मुझे देखकर सोच सकते हैं। कातांरा फिल्म ने इतनी बड़ी पहचान दिलाई है, जो मैंने सोचा नहीं था। इस मौके पर ऋषभ के साथ उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी भी मौजूद थीं, जिन्होंने इस फिल्म के कास्ट्यूम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाली है। आगे ऋषभ ने कहा कि प्रगति के लिए भी यह अच्छा मौका है। लोग सोचते होंगे कि मेरी पत्नी हैं, इसलिए डिजाइनर बन गई है। लेकिन उन्होंने मेहनत की है।



इसकी कहानी चौथी और पांचवीं सदी की है, जिसके लिए हमारे पास खास रेफरेंस नहीं था। फिर भी हर किरदार को प्रगति ने कमाल का दिखाया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153593

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com