search

अंबेडकरनगर में पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी बोलेरो, महिला की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

deltin33 2025-11-22 00:39:13 views 1289
  



जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इसमें सवार महिला की मौत हो गई। चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीटी के रिऊना गांव के सत्यम धुरिया की अयोध्या जिले के तारुन के मधुसुदनपुर गांव में ससुराल है। शुक्रवार की शाम वह अपनी पत्नी पुष्पा को विदा कराकर भाड़े की बोलेरो जीप से घर आ रहे थे। तेज रफ्तार जीप शाम करीब सात बजे भीटी-गोसाईगंज मार्ग के ओदी रतनाथपुर की बाग के आगे पहुंची थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी बीच जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार सत्यम, पुष्पा, सलोनी, शिप्रा व चालक बगल के गांव चंदापुर का विकास जायसवाल उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के अलावा शेष एक ही परिवार के हैं।

पुलिस ने एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को भीटी सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
बाल बाल-बची पांच माह की बच्ची

जाको राखे साइयां मार सके न कोय यह कहावत शाम को हुई दुर्घटना में सच साबित हुई। पांच माह की दुधमुंही रुही अपनी मां पुष्पा की गोद में बैठी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मां पुष्पा की मौत हो गई। पिता व घर के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन रुही को खरोंच तक नहीं आई। घटना से बेफिक्र रुही खेल रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131