search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा में PM मोदी और CM सैनी के पोस्टर पर पोती कालिख, 4 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार; हरकत में प्रशासन

Chikheang 2025-11-22 00:39:11 views 588
  

हरियाणा में PM मोदी और CM सैनी के पोस्टर पर कालिख पोतते कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, फतेहाबाद/सिरसा/करनाल। प्रदेश में राजनीतिक तनातनी तब बढ़ गई जब फतेहाबाद, करनाल और सिरसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी और अन्य भाजपा नेताओं के पोस्टरों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली स्याही पोत दी और उन पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ लिखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों जिलों में हुई यह घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया।

सिरसा सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपितों नवदीप कंबोज, शिवराज, आनंद भांभू और गौरांश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपित अभी फरार है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर लगे बड़े पोस्टर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली स्याही पोत विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष चितवन गोदारा ने किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने क्षतिग्रस्त पोस्टर हटाकर उसकी जगह नया पोस्टर लगा दिया तथा मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी।

फतेहाबाद भाजपा जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा ने इस घटना को ‘ओच्छी हरकत’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस हार स्वीकार नहीं कर पा रही है, इसलिए ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दे रही है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
पोस्टर पर कालिख पोत लिखा- वोट चोर, गद्दी छोड़

सिरसा में कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के प्रदर्शन से पहले ही हुडा सेक्टर में वीरवार रात को भाजपा पार्टी कार्यालय पर लगे पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के पोस्टर पर 6 युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। साथ ही उस पर वोट चोर, गद्दी छोड़ लिख दिया।

इसके बाद युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के गेट के पास पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के पोस्टरों पर कालिख पोती। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी अपलोड कर दिया।

आरोप है कि वीरवार रात को ही सिरसा युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंबोज ने अपने साथी शिवराज, आनंद भांभू, गोरांश अरोड़ा के साथ मिलकर भाजपा पार्टी कार्यालय पर लगे पोस्टरों पर काली स्प्रे से वोट चोर, गद्दी छोड़ लिख दिया।

सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपितों नवदीप कंबोज, शिवराज, आनंद भांभू और गौरांश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपित अभी फरार है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
करनाल में बस स्टैंड पर पोती कालिख

करनाल में युवा कांग्रेस नेताओं ने बस स्टैंड पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने वीडियो वायरल कर दी।

इसके बाद भाजपा नेताओं ने इसको लेकर रोष जाहिर किया। भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने इस मामले में केस दर्ज करने को लेकर एसपी करनाल को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजत लाठर समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने वीरवार शाम को नए बस स्टैंड के पास लगाए गए पीएम और सीएम के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। नेताओं ने बकायदा इसकी वीडियो बना ली। शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस नेताओं ने वीडियो को जारी किया।

कांग्रेस नेता रजत लाठर ने आरोप लगाया कि बसों के हालात खराब हैं। यात्रियों और विद्यार्थियों को बसें नहीं मिल रही हैं, बल्कि उनको लटककर जाना पड़ रहा है। वहीं, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसपी को दी शिकायत में केस दर्ज करने की मांग की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com