search

बस्ती में साइबर ठगी, जालसाजों ने दो लोगों के खाते से उड़ाए 34.87 लाख रुपये

Chikheang 2025-11-22 01:08:48 views 1273
  



जागरण संवाददाता, बस्ती। साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में शातिर ठगों ने अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते हुए दो व्यक्तियों के बैंक खातों से कुल 34.87 लाख रुपये उड़ा दिए।

पीड़ितों की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पीड़ित के पूर्वान्चल कंप्यूटर सेंटर कोतवाली रोडवेज मार्केट शिवा कालोनी, थाना कोतवाली की संस्था को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ओ-लेवल व ट्रीपल-सी के अप्रूवल देने के नाम पर उनके खाते से 25 लाख 22 हजार 917 रुपये धोखे से साइबर ठग ने ट्रांसफर करवा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़ित प्रमोद कुमार दूबे निवासी परसा खाल थाना-सोनहा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी तरह ठगी का शिकार हुए शिवेन्द्र कुमार सिंह निवासी महादेवा, थाना-पैकोलिया के मोबाइल पर व्योम ऐप के लेनदेन की लिमिट दो लाख से बढ़कर पांच लाख होने का मैसैज आया और चार बार में नौ लाख 65 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति ने ट्रांसफर कर लिया।

साइबर क्राइम थाने की ओर से दोनों मामलों में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में पैसे गए हैं, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये काम किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हो सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244