search

पानीपत में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शव के कई टुकड़े होने से नहीं हुई पहचान

deltin33 2025-11-22 03:37:35 views 1270
  

पानीपत में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, समालखा (पानीपत)। दिल्ली की ओर जा रही सचखंड एक्सप्रेस की चपेट में आने से दिन के साढ़े 11 बजे एक युवक की मौत हो गई। शरीर के कई हिस्से होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। हादसा समालखा-दिवाना स्टेशन के बीच खंभा नंबर 71 के 24-28 के पास हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जीआरपी चौक प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो डाउन लेन पर युवक का कई हिस्सों में कटा शव पड़ा मिला। युवक की उम्र 38 वर्ष के करीब है। शव को पानीपत स्थित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया गया है। युवक के हाथ पर रजकरन गोदा हुआ है। इंटरनेट मीडिया से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131