search

दुकान पर खाने की चीज लेने गई बालिका से दुष्कर्म, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Chikheang 2025-11-22 15:06:55 views 1287
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, कासगंज। नगर के एक मोहल्ले में घर के बाहर स्थित दुकान से खाने की चीज लेने गई पांच वर्षीय बालिका को युवक ने दरिंदगदी का शिकार बना दिया। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। आरोपित युवक बरेली का निवासी है। अपनी बहनोई के घर पिछले कई दिनों से ठहरा हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घर के बाहर दुकान पर खाने की चीज लेने गई थी बालिका

बरेली के नवादा निवासी करीब 20 वर्षीय युवक अरमान अपने बहिनोई वसीम के यहां पिछले दिनों आया और यहीं ठहरा हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पड़ोस की पांच वर्षीय बालिका परचूनी की दुकान पर खाने की चीज लेने गई। इसी दौरान आरोपित ने उसे गोद में उठा लिया और वह बहलाता हुआ पड़ोस के ही खाली प्लाट में ले गया। जहां उसने बालिका के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बालिका चीखी चिल्लाई। आरोपित मौके से भाग गया।
हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर

आसपास के लोगों ने बालिका को घायल अवस्था में देखा। जानकारी स्वजन काे दी। स्वजन बालिका को जिला अस्पताल लाए। यहां उसका उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि घटना हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244