search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा के चुनाव में 25 लाख वोटों की हुई हेराफेरी, 27 को नारनौल में विरोध प्रदर्शन: राव नरेंद्र

LHC0088 2025-11-23 22:07:27 views 794
  

कांग्रेस 27 नवंबर को नारनौल में जिला कचेहरी मैदान के पास विशाल रोष प्रदर्शन करेगी।



संवाद सहयोगी, मंडी अटेली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगभग 25 लाख वोटों में हेराफेरी होना गंभीर चिंता का विषय है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस 27 नवंबर को नारनौल में जिला कचेहरी मैदान के पास विशाल रोष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। राव नरेंद्र सिंह अटेली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि “वोटों चोर गद्दी छोड़” आंदोलन के तहत कांग्रेस चुनाव में हुई गड़बड़ियों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआइआर के नाम पर चुनाव आयोग वोट काट रहा है, जो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी सही लोगों के वोट गलत तरीके से काट दिए गए, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब चुनाव आयोग की बजाय बीजेपी प्रवक्ता देते हैं, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि “चुनाव आयोग व भाजपा मिलकर खेल खेल रहे हैं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आम जनता का चुनाव आयोग पर भरोसा कम होता जा रहा है।

उन्होंने मांग की कि देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बेलेट पेपर से मतदान करवाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि ईवीएम से जुड़े संदेह दूर हों और जनता का विश्वास वापस लौटे। रोष प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे और उन्होंने भी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

उनका कहना था कि लोकतंत्र तभी सुरक्षित रह सकता है जब चुनाव पारदर्शी और आम जनता के विश्वास पर खरे उतरें।कांग्रेस ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com