search
 Forgot password?
 Register now
search

सड़कों पर बहने लगा नालियों का गंदा पानी, दुर्गंध के कारण घरों में रहना मुश्किल

cy520520 2025-11-24 16:08:01 views 1014
  



संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के लोनी में प्रकाश विहार कॉलोनी के लोग टूटी नाली, गंदगी से हो रहे जलभराव की परेशानी से जूझ रहे हैं। नालियां ओवरफ्लो होने से पानी गलियों में बह रहा है। जलभराव के कारण बीमारी का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि नगर पालिका में कई बार समस्या की शिकायत की है लेकिन, अधिकारियों ने अब तक सुध नहीं ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कॉलोनी वासियों ने बताया कि नाले-नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। इससे गली में नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। लोगों ने बताया कि गलियों में पानी और कचरा सड़ रहा है। दुर्गंध के कारण घरों के अंदर रहना मुश्किल हो रहा है। रात के अंधेरे में पैदल चलना भी दुश्वार है। नालियों का गंदा पानी अब सड़कों पर बहने लगा है।

जलभराव से यहां पर गंदगी सड़ती रहती है। अगर इस तरह से गलियों में सीवर का जलभराव होगा, तो मच्छर पैदा होंगे और इससे बीमारियां फैलेंगी। - शांति देवी, स्थानीय निवासी

नगर पालिका द्वारा टैक्स वसूला जाता है लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। लोगों ने नगर पालिका में कई बार शिकायत की है, अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। - विनेश देवी, स्थानीय निवासी

नगर पालिका से नालियों की सफाई करने वाले कम आते हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर से नालियां चोक होने गंदा पानी गलियों में बह रहा है। इसे दुर्गंध उठती रहती है। - मुन्नी देवी, स्थानीय निवासी

कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव है। जलभराव व गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। बच्चों के बीमार होने का डर बना हुआ है। - महेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी

गलियों में सड़क और नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी जगह-जगह भर जाता है। इससे दुर्गंध के साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। - संजय, स्थानीय निवासी

नाली जाम की शिकायत मिली है। इसे जल्द खुलवा दिया जाएगा। पालिका सफाई कर्मचारी नियमित मोहल्ले में सफाई के लिए जाते हैं। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नगर पालिका पूरी तरह से गंभीर है। - राजकुमार, सफाई निरीक्षक नगर पालिका लोनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com