search
 Forgot password?
 Register now
search

यूपी के किसानों को तोहफा देने जा रही योगी सरकार, धान खरीद में मिलेगी सहूलियत

cy520520 2025-11-25 00:07:08 views 1139
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान की सरकारी खरीद की गति बढ़ाने के लिए क्रय केंद्रों की संख्या पांच हजार करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 4215 क्रय केंद्र खोले जा चुके है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन केंद्रों व क्षेत्रों में कम मात्रा में धान की खरीद हो रही है, वहां सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाए। किसानों को खरीद के संबंध में जानकारी दी जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार के साथ उनसे दूरभाष पर भी संपर्क किया जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि पश्चिमी उप्र में एक अक्टूबर और पूर्वी उप्र में एक नवंबर से धान की खरीद की जा रही है। सोमवार तक प्रदेश में 1,02,609 किसानों से 6,07,891 टन धान की खरीद की जा चुकी है। धान विक्रय के लिए 4,92,001 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद कराई जाए, जिससे उनको न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। इसके लिए क्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। किसानों को प्रेरित कर अधिक से अधिक संख्या में ई-उपार्जन पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराएं।

पंजीकरण के आनलाइन एवं आफलाइन सत्यापन में कोई असुविधा न हो। विभागीय अधिकारी किसानों को दूरभाष पर संपर्क करके भी खरीद की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। फसल विक्रय को आने वालों किसानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

अधिकारी रोजाना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने मक्का, ज्वार और बाजरा की सरकारी खरीद की भी जानकारी ली और उसकी भी गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद रणवीर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com