यूपी के सफेदा रोड फ्लाइओवर पर एक्सीडेंट का खतरा, दिन ढलते ही छा जाता है अंधेरा; कोहरा और धुंध में बढ़ेगी परेशानी

deltin33 2025-11-25 00:37:43 views 683
  



संवाद सहयोगी, खतौली। कस्बे में जानसठ रोड और सफेदा रोड पर फ्लाइओवर पथ प्रकाश व्यवस्था लापरवाही में फंसी है। यहां दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वर्तमान में शुगर मिल में पेराई सत्र चल रहा है। दोनों फ्लाइओवर से गन्ने से लदे वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में कोहरा और धुंध में परेशानी बढ़ेगी। फ्लाइओवर पर पथ प्रकाश की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सर्दी के मौसम में सुबह और शाम को कोहरा, धुंध का प्रकोप बढ़ेगा। जानसठ रोड व सफेदा रोड फ्लाइओवर पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जरूरत है। जानसठ रोड अति व्यस्त मार्ग है। यह मार्ग तीर्थस्थल शुकतीर्थ, हस्तिनापुर, बिजनौर, मवाना, जानसठ, मीरापुर व फलावदा से जुड़ा है। देहात क्षेत्र के लोगों का भी आना-जाना हैं।

सफेदा रोड फ्लाइओवर भी भी आवागमन रहता है। दोनों फ्लाइओवर से दिनरात वाहन गुजरते हैं। पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की गई थी,लेकिन स्ट्रीट लाइटों से प्रकाश नहीं फैल रहा हैं। जिस कारण दोनों फ्लाइओवर पर रात्रि में अंधेरा छाया रहता है। शुगर मिल का पेराई सत्र चल रहा है। यहां दोनों गन्ने लदे वाहनों का आना-जाना रहता हैं।

फ्लाइओवर पर अंधेरे के कारण भारी वाहनों के आने का अंदाजा नहीं हो पाता है। गन्ना लदे वाहन और कोहरे में दुर्घटनाएं होने की आशंका हैं। अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। फ्लाइओवर पर बंद लाइटों की कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शायद जिम्मेदार विभाग को उनकी लापरवाही के कारण हादसे के कारण कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके बाद ही उनकी नींद टूटेगी। क्षेत्र वासी श्रीकांत, राजवीर सिंह, बाबूराम, सुनील, दिनेश, सौराज, कबूल सिंह, जमशेद, इनाम, सलमान, नौशाद, कुलदीप ने दोनों फ्लाइओवर की स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
327308

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.