search
 Forgot password?
 Register now
search

Gold Buy: 9, 14 और 18 कैरेट में से कौन-सा है आपके लिए बेस्ट, शादी के लिए क्या चुनना चाहिए?

deltin33 2025-11-25 13:37:08 views 956
  



नई दिल्ली। हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई है। शादी के समय लोग सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। इस समय लोग सोने की अंगूठी, कान के कुंडल, कड़े, हार इत्यादि बनाते हैं। दुल्हन के लिए सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है। इसलिए इस समय मार्केट सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डिमांड बढ़ने से इसकी कीमतों में भी इजाफा होता है। मौजूदा समय में 24 कैरेट सोना 1,20,000 रुपये से 1,22,000 रुपये के बीच चल रही है। सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए अब लोग 22 कैरेट नहीं, बल्कि किफायती ऑप्शन जैसे 18,14 या 9 कैरेट की ओर बढ़ने लगे हैं।  

सोने से शादी के समय कई तरह के आभूषण जैसे सोने की अंगूठी, कान के कुंडल, कड़े, हार इत्यादि बनाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन-सा कैरेट का सोना, कौन-से आभूषण के लिए बेस्ट है?
कैरेटकितना सोनाइस्तेमाल
9 कैरेट37.5 फीसदी सोना और और 62.5 फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रणहर दिन के इस्तेमाल के लिए अच्छा। अंगूठी और ब्रेसलेट जैसे ज्वैलरी आइटम बनाने के लिए सही।
14 कैरेट58.5 फीसदी गोल्ड और बाकी अन्य धातुओं का मिश्रणहने जैसे रिंग, चैन इत्यादि बनाने के लिए उपयोग (पतली चैन)
18 कैरेट75 फीसदी सोना और अन्य धातुओं का मिश्रणभारी गहने बनाने के लिए उपयोगी

9 कैरेट सोना कब खरीदे?

9 कैरेट गोल्ड में 37.5 फीसदी सोना और 62.5 फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रण मिला होता है। इसे हर दिन के इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही ये 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट गोल्ड के मुकाबले ज्यादा किफायती है। 9 कैरेट गोल्ड को अंगूठी और ब्रेसलेट जैसे ज्वैलरी आइटम बनाने के लिए सही माना जाता है।  



14 कैरेट गोल्ड कब है सही?

ऐसे ही 14 कैरेट सोने में 58.5 फीसदी गोल्ड मिलाया जाता है। बाकी इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। अमेरिका जैसे देशों में 14 कैरेट गोल्ड का काफी चलन है। हमारे देश के शहरी इलाकों में भी 14 कैरेट सोना अब धीरे-धीरे मशहूर होने लगा है। इसे हर दिन इस्तेमाल होने वाले गहने जैसे रिंग, चैन इत्यादि बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। हीरे जैसी धातु के साथ भी 14 कैरेट गोल्ड की चेन बनाई जाती है। अगर आप सोने की चैन पतली रखना चाहते हैं, तो 14 कैरेट गोल्ड इसके लिए बेस्ट है।  
18 कैरेट सोना कब खरीदे?

9 और 14 कैरेट सोने से ज्यादा 18 कैरेट सोने को शुद्ध माना जाता है। 18 कैरेट गोल्ड में 75 फीसदी सोने का मिश्रण मिला होता है। 18 कैरेट गोल्ड में सोने का मिश्रण ज्यादा है, इसलिए ज्यादा पतली ज्वेलरी इससे नहीं बनाई जा  सकती। हालांकि भारी गहने आप 18 कैरेट गोल्ड से आसानी से बना सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com