search
 Forgot password?
 Register now
search

Weather Update: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप और रात में ठंड... ताजनगरी पर आया मौसम का लेटेस्ट अपडेट

cy520520 2025-11-25 14:37:24 views 796
  

कोहरे में ताजमहल। फाइल



जागरण संवाददाता, आगरा। ताजनगरी में अब सुबह कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। दोपहर में धूप निकलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उधर, सोमवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। सुबह, शाम और रात को ठंड का अहसास हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मौसम विभाग ने जताया दोपहर में धूप निकलने का पूर्वानुमान


शहर में रविवार रात तापमान में गिरावट आने से सोमवार सुबह ठंड रही। शहर के खुले क्षेत्रों, यमुना किनारा पर और मैदानों में हल्का कोहरा देखने को मिला। ताजमहल में सुबह 8:30 बजे तक कोहरे के चलते वीडियो प्लेटफार्म से स्मारक धुंधला दिखा। धूप निकलने पर कोहरा छंट गया। सामान्य से अधिकतम तापमान कम रहने पर धूप का असर अधिक नहीं रहा। शाम ढलने के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई।
ये रहा तापमान

  

अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि आगामी दो दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कोहरा छाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com