search

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस मामले में भगोड़ा गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-25 20:36:59 views 1257
  



जागरण संवाददाता, सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगौड़े को गांव खेदड़ हिसार से काबू किया है। जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि अदालत द्वारा आरोपित को बार-बार नोटिस देने पर भी वह अदालत में हाजिर नहीं आया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपित को 25 अगस्त 2025 को पीओ घोषित किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में अभियोग दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु की गई थी।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महेंद्र प्रकाश को निवासी खेदड़ जिला हिसार से काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपित को अदालत में पेश किया गया है,जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126