search
 Forgot password?
 Register now
search

Chandra Gochar 2025: सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की तकदीर, तनाव और तंगी से मिलेगी मुक्ति

LHC0088 2025-10-3 03:36:26 views 1103
  Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 03 अक्टूबर को पापाकुंशा एकादशी है। यह पर्व हर साल आश्विन माह में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाएगी। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तजनों के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार 03 अक्टूबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन दोनों राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-


चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि शुक्रवार 03 अक्टूबर को देर रात 03 बजकर 43 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस समय चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 06 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव एक राशि में सवा दो दिनों तक रहते हैं।
मेष राशि

  



चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी विशेष काम के पूरा होने से धन लाभ हो सकता है। दान-पुण्य करने में आपकी रूचि बढ़ेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

घर पर मेहमानों के आगमन से घर-आंगन में खुशियों का माहौल रहेग। घर पर शुभ और मांगलिक काम किए जाएंगे। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। इससे आप बड़े से बड़े काम में सफलता पा सकेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। सफेद चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी।


मकर राशि

  

चंद्र देव के कुंभ राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों के जीवन में नया बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपकी कोई विश भी पूरी होगी। बड़े भाई और बहन से आपको सहयोग मिलेगा।

सेवा क्षेत्र में आपके प्रयास की सराहना होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी अपने के सहयोग मिलने से आपका रुका हुआ काम बन सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होगा। पापाकुंशा एकादशी के दौरान सफेद चीजों का दान करें।



यह भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi के दिन तुलसी से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, खुशियों से भर जाएगा जीवन

यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी दूर करने के लिए Papankusha Ekadashi पर करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा घर-संसार



अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com