search
 Forgot password?
 Register now
search

हिमाचल की राजनीति में हलचल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल ठाकुर ने की रजनी पाटिल से मुलाकत; कुछ बड़ा होगा?

LHC0088 2025-10-3 05:36:41 views 1103
  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने की रजनी पाटिल से मुलाकात।





राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वीरभद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। दिल्ली में रजनी पाटिल के आवास पर हुई मुलाकात में हिमाचल की सियासत पर विस्तृत चर्चा की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस कमेटी के गठन, आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर खासी चर्चा है। कांग्रेस कमेटी का गठन ना होने को लेकर कौल सिंह ठाकुर नाराजगी जता चुके हैं। इस मुलाकात में भी उन्होंने कार्यकारिणी के जल्द गठन का मामला उठाया। कौल सिंह ठाकुर वीरवार को दिल्ली में सायर महोत्सव और मंडी जन कल्याण सभा के 64वें वार्षिक समारोह में भाग लेने गए थे।

इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में शामिल है। वह पार्टी हाईकमान के समक्ष भी इस संबंध में अपना पक्ष रख चुके हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156045

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com