search
 Forgot password?
 Register now
search

स्वदेशी आंदोलन से पूरा होगा विकसित विकसित भारत का संकल्प: उप मुख्यमंत्री

cy520520 2025-10-3 09:35:54 views 1285
  स्वदेशी आंदोलन से पूरा होगा विकसित विकसित भारत का संकल्प-उप मुख्यमंत्री





जागरण संवाददाता, लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हजरतगंज के गांधी प्रतिमा पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बापू ने देश की आजादी की लड़ाई के लिए संघर्ष किया। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अहिंसा के विचार का अनुपालन करते हुए देश को जिस ऊंचाइयों पर पहुंचने का सपना देखा था, स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। बापू के विचारों के अनुरूप प्रधानमंत्री स्वच्छता आंदोलन और स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं।



देश वासियो से अपील करता हूं कि स्वदेशी ही खरीदे और स्वदेशी ही बेचे। भारत में निर्मित उत्पादों के प्रति हम सभी की गहरी आस्था है और सभी का मानना है कि स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से भारत विकसित भारत के अपने संकल्प को पूरा करेगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी महापौर सुषमा खर्कवाल,राज्यसभा सदस्य बृजलाल, पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डा. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, लालजी प्रसाद निर्मल, अमरेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।



उप मुख्समंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की एनेक्सी भवन स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आनंद द्विवेदी ने कैसरबाग महानगर पार्टी कार्यालय पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने समाज को एक नई दिशा दी। शहर में हर ओर जयंती मनाई गई।



गांधी आश्रम में चलाया चरखा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और वहां बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और चरखा चला कर सूत काता। विकसित भारत अभियान के तहत स्वदेशी के संकल्प को मजबूत करने और खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए गांधी आश्रम से खादी वस्त्र भी खरीदे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com