search
 Forgot password?
 Register now
search

चंद्रशेखर को पुलिस ने बरेली आने से रोका, भीम आर्मी के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

LHC0088 2025-10-3 12:05:46 views 1076
  चंद्रशेखर को पुलिस ने बरेली आने से रोका, भीम आर्मी के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट





जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में पिछले रविवार को हुए उपद्रव के बाद तनाव अभी बना हुआ है। भीम आर्मी के संस्थापक, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को बरेली आने की घोषणा की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता उत्तराखंड बार्डर पहुंच गए थे, लेकिन किसी को नहीं आने दिया गया। पदाधिकारियों को जगह-जगह हाउस आरेस्ट कर लिया गया।



चंद्रशेखर आजाद का काफिला किच्छा और बहेड़ी होकर बरेली आने का रूट तय किया गया था। हालात का जायजा लेने और लोगों से मुलाकात करने का कार्यक्रम था। इसको देखते हुए सुबह पदाधिकारी उत्तराखंड बार्डर पर पहुंच गए थे।

इससे पहले ही पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर के छुटमलपुर स्थित उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। उत्तराखंड बार्डर को पुलिस ने सील कराकर चेकिंग शुरू कर दी। आइडी चेक करके ही लोगों को आने दिया जा रहा था।



प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता भोजीपुरा टोल प्लाजा पर पहुंच गए थे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुर्शीद खान, अतुल वाल्मीकि, आकाश सागर, पिंटू सागर, हसन रजा, अंकित सागर, पिंटू सागर, शंकर वाल्मीकि, अनिल सागर, वसीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके आवासों पर ही नजरबंद कर दिया गया।



अहसन मियां की अपील, नमाज अदा कर घरों को जाएं, अफवाहों से बचें

दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी अहसन मियां ने देर रात को पैगाम जारी किया, जिसमें उन्होंने आवाम से अपील करते हुए कहा कि वे लोग जुमे की नमाज अदा करके सीधे घरों में लौट जाएं। अहसन मियां के हवाले से नासिर कुरैशी ने बताया कि किसी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। अफवाहों से दूर रहकर अमन और शांति का पैगाम दें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com