search
 Forgot password?
 Register now
search

झारखंड में सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत, आठ घायल

deltin33 2025-10-3 15:36:05 views 1268
  सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत





संवाद, सूत्र, देवघर। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं महिला व बच्चे सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए। एक घटना में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के राजबांध के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये दोनों पथरघटिया गांव के रहने वाले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के संबंध में बताया गया कि 35 वर्षीय सुनीता देवी अपने पति अंग्रेज दास के साथ बाजार से बाइक से घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान राजबांध गांव के पास स्थित पुल पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।



हादसे में पति व पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच करने के बाद चिकित्सक ने अनीता को मृत घोषित कर दिया।
बुलेट और बाइक के बीच टक्कर

वहीं सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के पास बुलेट व बाइक के बीच टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक विरेन्द्र यादव कोरिया गांव का रहने वाला था।



वहीं इस हादसे में उसी गांव का पिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई अखिलेश यादव ने बताया कि विरेन्द्र व पिंटू यादव बुलेट से गांव से बाहर जा रहे थे। इस दौरान गांव के चौक के पास बुलेट की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। हादसे में दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां जांच करने के बाद डाक्टर ने विरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य हादसे में दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास टोटो पलट जाने से मां व बेटी घायल हो गए।  



टोटो से गिरकर घायल

घटना के संबंध में बताया गया कि तितमो गांव निवासी आरती देवी अपनी बेटी स्वाति कुमारी के साथ मेला देखने के लिए सरैयाहाट गई थी। वहां से घर वापस लौटने के क्रम में जमुआ गांव के पास टोटो पलट गया। इस हादसे में दोनों मां व बेटी टोटो से गिरकर घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सरैयाहाट सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


अज्ञात वाहन से गाड़ी में धक्का

वहीं सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के बटिया जंगल के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से एक वाहन चालक घायल हो गया। घायल मुरारी राय सिमरिया गांव का रहने वाला है। उसके भाई रनवीर राय ने बताया कि मुरारी गाड़ी से अपने ससुराल सिकंदरा जा रहा था। इस दौरान बटिया जंगल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी में धक्का मार दिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया।



घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और घायल युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में एक युवक, उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गए।

घटना के संबंध में बताया गया कि सुमन कुमार अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर ससुराल आया था। यहां से घर वापस लौटने के क्रम में एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जाेरदार धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से सुमन की हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com