search

Gaura Bauram vidhan sabha Chunav Result: गौड़ा बौराम में कौन मारेगा बाजी? मुकेश सहनी ने आखिरी समय में बदल दी थी चाल

Chikheang 2025-11-27 01:27:03 views 967
  

गौड़ा बोराम सीट का रिजल्ट



डिजिटल डेस्क, गौड़ा बौराम (दरभंगा)। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार गौरा बौराम विधानसभा सीट की चर्चा खूब हो रही है। इस सीट पर पहले महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट माना जा रहा था, लेकिन वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने भाई का नाम वापस लेकर इस सीट को राजद के खाते में दे दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल महागठबंधन में ये सीट वीआईपी के हिस्से में आई थी, लेकिन उससे पहले ही राजद नेता ने पार्टी के सिंबल पर अपना नामांकन कर दिया था। जिसके बाद यहां की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई थी। बाद में संतोष सहनी ने अंत समय में अपना नाम वापस लिया।  

गौरा बौराम सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा(Gaura Bauram vidhan sabha Election Result 2025) के बीच माना जा रहा है। जहां राजद की तरफ से अफजल अली खान तो भाजपा की तरफ से सुजीत कुमार चुनावी मैदान में है। इसके अलावा एआईएमआईएम की तरफ से अख्तर शाहंशा और जन सुराज की तरफ से डॉ. एमडी इफ्तेखार आलम भी टक्कर दे रहे हैं।  

गोरा बौराम सीट(Bihar vidhan sabha chunav Result) के इतिहास की बात करें तो 2010 के चुनाव में यहां जेडीयू के डॉ. इजहार विजयी रहे थे। वहीं 2015 के चुनाव में यहां से जेडीयू के मदन सहनी ने चुनाव जीता था। 2020 के चुनाव में एनडीए की तरफ वीआईपी की स्वर्णा सिंह इस सीट से विधायक बनीं थी।  

गौरा बौराम सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां के 60.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोटिंग के अधिकार उपयोग किया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953