search
 Forgot password?
 Register now
search

Weather Update: उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडी रात इस शहर की, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से जल्द कड़ाके की ठंड

cy520520 2025-11-27 01:29:32 views 1248
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Weather Update Today: साफ आसमान और किसी भी मौसमी सिस्टम की बाधा नहीं। ऐसे में बेरोक-टोक हिमालयी क्षेत्र से आ रही सर्द हवा ने कानपुर और आस - पास के क्षेत्रों में रात का पारा गिरा दिया है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे सर्द शहर कानपुर रहा है जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य तापमान से 4.8 डिग्री नीचे है। अब सुबह के समय आंशिक शीत लहर भी चल सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  



शहर का न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के दौरान 8.6 डिग्री से गिरकर आठ डिग्री पर पहुंचा तो कानपुर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे सर्द रात वाला शहर बन गया। इससे अधिक तापमान इटावा का 8.4 डिग्री रहा है। कानपुर और आस - पास के क्षेत्रों में लगातार रात का तापमान घटने की वजह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आ रही सर्द व शुष्क उत्तर -पश्चिमी हवा और मध्यभारत में मौजूद प्रति चक्रवात सिस्टम को माना जा रहा है।

  

  
पहाड़ की सर्दी सीधे आ रही

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आसमान साफ होने की वजह से बगैर किसी बाधा के पहाड़ की सर्दी सीधे कानपुर पहुंच रही है। आसमान साफ हाेने के कारण दिन में धूप भी अच्छी हो रही है। शुक्रवार को कानपुर शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा है जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा है।



आंशिक शीतलहर के आसार


डा. पांडेय के अनुसार जिस तरह से कानपुर में रात का तापमान हर रोज नीचे जा रहा है साथ ही पांच दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इससे सुबह के समय आंशिक शीत लहर चलने की संभावना बढ़ गई है। इस शीत लहर का असर हालांकि सुबह सूरज निकलने के साथ ही कम होने लगता है लेकिन सुबह का मौसम अब सतर्क रहने वाला है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com