search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा में एक तरफ कंजकों की पूजा, दूसरी ओर नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका; पांच महीने में सातवीं घटना

LHC0088 2025-10-3 16:06:12 views 1246
  हरियाणा में पिछले पांच महीने में यह सातवीं घटना है (फोटो- जांच करते पुलिस कर्मचारी)





जागरण संवाददाता, यमुनानगर। नवरात्र का पर्व अभी समाप्त ही हुआ था। एक दिन पहले ही जहां कंजकाें का पूजन कर आशीर्वाद लिया जा रहा था। अगले ही दिन समाज की संवेदनहीनता का चेहरा सामने आया।

वहीं किसी ने नवजात (बच्ची) को मरने के लिए फेंक दिया। वीरवार को नवजात का शव चांदपुर बाइपास पुल के पास से मिला है। वहां पर बकरी व भेड़ चराते हुए युवक ने नवजात का शव को देखा। उसके पास कुत्ते घूम रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



शव को देखकर ऐसा लग रहा है। जैसे एक दिन पहले नवजात को यहां फेंका गया हो। पुलिस जांच कर रही है। चांदपुर निवासी रिहान ने बताया कि वह यहां से गुजर रहा था। बकरी व भेड चरा रहे बच्चों ने बताया कि यहां पर एक बच्चा पॉलीथिन में पड़ा हुआ है। जब देखा तो मृत नवजात थी।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमसेर सिंह ने बताया कि चांदपुर बाइपास पुल के पास से कूड़े के ढेर में मृत नवजात को फेंका गया था। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया गया है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे नवजात को यहां फेंकने वाले का पता लग सके।


पहले भी आ चुके नवजात को फेंकने के मामले

  • 17 अप्रैल 2025: गांव टेही में शिव मंदिर के पास एक मकान के सामने दो दिन की नवजात कपड़ों में लिपटी हुई मिली थी। इसे यहां छोड़ने वाले का पता नहीं लग सका।
  • 30 दिसंबर 2023: शहर की आईटीआई के नजदीक बीती रात पालीथिन में बंद नवजात बच्चा मिला। कुत्ते नवजात को नोंच रहे थे। नवजात को फेंकने वालों का पता नहीं लग सका था।
  • 27 सितंबर 2023 : तेजली स्टेडियम के पास झाड़ियों में पालीथिन में लिपटा नवजात मिला। इसे फेंकने वाले वारिसों का पता नहीं लग सका।
  • 11 मार्च 2023 : प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ताजेवाला के पास झाड़ियों में नवजात मिला था। यहां पर पशु चरा रहे लोगों ने आशा वर्कर को बताया। जिसके बाद नवजात को रेस्क्यू किया। इस नवजात को फेंकने वाले का पता नहीं लग सका।
  • 11 सितंबर 2022 : जठलाना थाना क्षेत्र के गांव नाचरौन में आवर्धन नहर के पास बने मंदिर संत नाथ कुटिया के गेट पर आठ माह का नवजात मिला था। पालीथिन में नवजात मंदिर के गेट पर टंगा हुआ था। इस नवजात की हालत गंभीर थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस नवजात के वारिसों के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी।
  • 27 अक्टूबर 2022 : सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में कैल से रूल्हाखेड़ी मार्ग पर एक माह का नवजात मिला था। नवजात की सर्जरी हो रखी थी। इसकी भी चंडीगढ़ पीजीआइ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके भी वारिसों का पता नहीं लग सका है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com