search
 Forgot password?
 Register now
search

सीतामढ़ी का कुख्यात बदमाश जितेश झा गयाजी से गिरफ्तार, पुलिस ने ली राहत की सांस

deltin33 2025-11-27 01:58:26 views 673
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



अनिल तिवारी, सीतामढ़ी। जिले के कुख्यात बदमाश जितेश झा को पुलिस ने गुरुवार की रात गयाजी से गिरफ्तार कर लिया है।

वह जिले के चर्चित शुभम हत्याकांड और डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मनोहर शर्मा उर्फ गणेश शर्मा की हत्या मामले में फरार चल रहा था।

गयाजी स्टेशन से भागने की फिराक में लगे जितेश झा को बिहार एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया उसे सीतामढ़ी लाया जा रहा है। गया स्टेशन से गिरफ्तार किया हैं।

उसकी गिरफ्तारी के बाद सीतामढ़ी की पुलिस ने राहत की सांस ली है। विदित हो कि 18 दिसंबर 2024 की शाम 18 वर्षीय शुभम झा अचानक घर से लापता हो गया था।

अगले ही दिन उसका शव बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पुल के पास से मिला था, जिसमें उसके शरीर पर गोलियों के करीब पांच निशान पाए गए थे।

प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह भूमि विवाद सामने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन युवकों सूरज कुमार, अंकित कुमार और आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

वहीं, जितेश झा फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की थी। इन सब के बावजूद अबतक वह फरार चल रहा था। शुभम झा हत्याकांड के बाद लोगों ने जितेश झा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम भी की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने तत्कालीन डीएसपी राम कृष्णा का पुतला फूंका था। इसके बाद जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मनोहर शर्मा उर्फ गणेश शर्मा की हत्या में भी जितेश झा का नाम सामने आया। इसके अतिरिक्त जितेश झा पर कई अन्य मामले भी चल रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467344

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com