search
 Forgot password?
 Register now
search

चुनार में नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, धूमधाम से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

LHC0088 2025-10-3 19:36:34 views 1241
  प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।





जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। शारदीय नवरात्र की संपन्नता के साथ ही गुरुवार दोपहर बाद से चुनार नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम आरंभ हुआ जो शुक्रवार की देर रात तक चलता रहा। दो दर्जन से अधिक पूजा समितियों की प्रतिमाओं को भक्तों ने सजल नेत्रों से विदा किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर के प्रत्येक गली-चौराहे से होकर निकले जुलूस में डीजे की गूंज, अबीर-गुलाल और जयकारों की गूंज के बीच भक्तजन मां भगवती की प्रतिमा के साथ भावभीनी विदाई देते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। भक्तों ने मां से अगले वर्ष पुनः आने का आह्वान किया।



  

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रतिमाओं का जुलूस जब-जब निकला, लोग छतों और गलियों से दर्शन कर मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते रहे। पूजा समितियों के तत्वावधान में सजे-धजे जुलूस में जहां मां के जयघोष गूंज रहे थे वहीं युवाओं और बच्चों में नृत्य और उल्लास का उत्साह देखते ही बनता था। गंगेश्वरनाथ, चौक बाजार, मोची टोला, गल्ला मंडी, मोहाना, सरैयां, सिकंदरपुर समेत कई मोहल्लों से निकली प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के नागरपुर स्थित जरगो नदी में क्रमवार रूप से किया गया। नदी तट पर भारी भीड़ उमड़ी और हर विसर्जन के साथ भक्तों के नयन भर आते।



ग्राम रैपुरिया से निकले विसर्जन जुलूस में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ शामिल रही। ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर ग्रामीणों ने मां की प्रतिमा के आगे नृत्य कर अपनी भक्ति भावनाओं का इजहार किया। इस दौरान कई जगहों पर झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें मां दुर्गा के विभिन्न रूपों और पौराणिक प्रसंगों का चित्रण कर दर्शकों को आकर्षित किया गया। झांकियों ने राहगीरों और श्रद्धालुओं का खूब मन मोह लिया।



  

विसर्जन स्थल पर प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव, नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, कोतवाल विजय शंकर सिंह, सफाई निरीक्षक लालमणि यादव एवं ओएस शैलेश यादव लगातार मौजूद रहकर व्यवस्था संभालते रहे। सुरक्षा बलों की तैनाती से विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।



वहीं नगर पालिका द्वारा सफाई और प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। कैलहट क्षेत्र की पूजा समितियों द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन पचेवरा तालाब में किया गया। वहां भी भक्तों की भीड़ उमड़ी और देर रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम चलता रहा। इस प्रकार चुनार नगर और आसपास के गांवों में मां दुर्गा के जयकारों के बीच भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मां से नगर और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः स्वागत करने का प्रण लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com