search

भिवानी के चिड़ियाघर धूमधाम से मनाया गया शेरा और सिंघम का दूसरा जन्मदिन, दर्शकों को एक हफ्ते तक फ्री एंट्री

Chikheang 2025-10-3 19:36:39 views 1290
  दो साल के हुए शेर के शावक सिंघम और शेरा





जागरण संवाददाता, भिवानी। दो अक्टूबर 2023 में भिवानी के चिड़ियाघर में पहली बार शेरनी सुधा ने दो बच्चों को जन्म दिया था। चिड़ियाघर अधिकारियों ने शावकों के नाम शेरा और सिंघम रखे। वीरवार को दोनों शावक दो साल के हो गए है। चिड़ियाघर में उनका दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। चिड़ियाघर अधिकारियों ने दोनों शावकों को बडे़ बाडे़ में रखा ताकि आमजन भी इन्हें देख सके। वहीं बडे़ बाडे़ में आने के बाद दोनों शावक काफी उछल-कूद करते नजर आए। जिस कारण वे सबके आकर्षण का केंद्र रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



सिंघम और शेरा दोनों शेरनी सुधा और शेर सिंबा के बच्चे है। शेर सिंबा एक जनवरी 2023 में विशेष रूप से गीता के साथ के लिए इंदौर के चिड़ियाघर से लाया गया था। जिसके बाद भिवानी चिड़ियाघर में शेर सिंबा और शेरनी गीता का परिवार बना। शेरनी गीता ने दो अक्टूबर 2023 में दो शावकों को जन्म दिया। दोनों शावकों की अठखेलियां दर्शकों को खूब भा रही है। इन दोनों को देखने के लिए खासी संख्या में दर्शक चिड़ियाघर आ रहे है। दो साल की उम्र में दोनों शावक किसी व्यस्क शेर की तरह नजर आ रहे है। शावकों के जन्मदिन पर चिड़ियाघर में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।




माता का साथ, पिता से दूरियां

दोनों शावकों को दो साल के दौरान मां का भरपूर साथ मिला मगर पिता का नहीं। दरअसल चिड़ियाघर अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों शावकों को उनके पिता सिंबा से दूर रखा। अब दोनों शावक बडे़ हो चुके है, ऐसे में मिलाने की कोई संभावना भी नहीं। अब तो वे एक-दूसरे पर हमले के लिए उतारु रहते है। इस कारण चिड़ियाघर कर्मचारियों को उन्हें विशेष निगरानी में अलग-अलग पिंजरों में रखना पड़ता है। खाना डालते समय भी विशेष सावधानी रखनी पड़ती है।






एक सप्ताह फ्री में देख सकेंगे चिड़ियाघर

वन्य प्राणी विभाग एक से सात अक्टूबर तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। जिसके तहत लोगों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही इस एक सप्ताह के दौरान चिड़ियाघर में सभी का प्रवेश निशुल्क किया गया है। यानी बिना टिकट के अब कोई भी सात अक्टूबर तक निशुल्क चिड़ियाघर देख सकता है। चिड़ियाघर में फिलहाल चार शेरों के अलावा एक जोड़ा तेंदुए, दरियाई घोड़े, मगरमच्छ, घड़ियाल, एक जोड़ा भालू, हिरण, तोते, जंगली मुर्गे प्रमुख है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244