search
 Forgot password?
 Register now
search

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बेती कोठी में किया शस्त्र पूजन, विजयदशमी पर्व पर भव्य आयोजन में जुटी भीड़

cy520520 2025-10-3 20:06:42 views 1273
  दशहरा पर्व पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बेती कोठी में शस्त्र पूजन किया। जागरण





संसू, जागरण, कुंडा (प्रतापगढ़)। विजयादशमी के पावन पर्व पर कुंडा की ऐतिहासिक बेती कोठी इस वर्ष भी भव्य आयोजन की साक्षी बनी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने परंपरा का निर्वाह करते हुए समर्थकों के बीच शस्त्र पूजन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लगभग 300 शस्त्रों का पूजन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने करीब 300 की संख्या में रखे गए शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर बेती कोठी प्रांगण में हजारों की संख्या में लोग उमड़ और राजा भैया जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।


शक्ति, साहस और परंपरा का प्रतीक

उपस्थित लोगों का कहना था कि प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने दशहरा पर शस्त्र पूजन की परंपरा को न केवल जीवित रखा है, बल्कि जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को भी इससे जोड़े रखा। समर्थकों ने भी इस आयोजन को शक्ति, साहस और परंपरा का प्रतीक बताया।
हजारों लोगों की रही उपस्थिति

कुंडा की बेती कोठी में हुए शस्त्र पूजन ने एक बार फिर क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक एकजुटता को प्रकट किया, जहां दशहरे के पर्व पर आस्था और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस आयोजन के हजारों लोग साक्षी बने।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com