search
 Forgot password?
 Register now
search

पहले उंगली काटी फिर कलाई को किया अलग... महाराष्ट्र में दो नाबालिग बेटों के सामने पिता की हत्या

deltin33 2025-10-3 20:36:27 views 1252
  महाराष्ट्र में दो नाबालिग बेटों के सामने पिता की हत्या।





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की निर्मम हत्या उसके दो नाबालिग बच्चों के सामने कर दी गई। इतना ही नहीं, हमलावरों ने व्यक्ति की उंगलियां भी काट लीं और दाहिनी कलाई भी अलग कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

माना जा रहा है कि ये हत्या कथित तौर पर पुराने व्यापारिक रंजिश के कारण की गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, व्यक्ति अपने तीन साल और एक 13 साल के बच्चे के साथ कहीं जा रहा था, इसी दौरान कुछ हमलावरों ने हमला किया और युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान शफीक के तौर पर हुई है।


कहां की है घटना?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पास हुई। पीड़ित अपने बेटों के साथ घर से बाहर गया था। सिल्क मिल कॉलेनी में जाने के दौरान शख्स के ऑटो को एक कार ने रोक लिया। इस कार में से कुछ लोग निकले और ऑटो चला रहे व्यक्ति को घसीटकर बाहर लेकर गए।

हमलावरों ने शफीक को इस दौरान पहले मारा, फिर हथियार से उसके ऊपर हमला किया। इस दौरान शफीक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। हमलावरों ने उसकी उंगलियां काट दीं, उसकी दाहिनी कलाई काट दी और उसके सिर और गर्दन पर कई वार किए। बाद में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।


जांचमें जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक जताया है कि गैस के कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई। पुलिस ने तुरंत ही नौ घंटे के भीतर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य संदिग्ध मुजीब डॉन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए दो अन्य व्यक्ति मुजीब के भाई सद्दाम हुसैन मोइनुद्दीन और उसके बहनोई शेख इरफान शेख सुलेमान हैं।



यह भी पढ़ें: मैंने अपनी अपनी आंखें खोईं, दुनिया आगे बढ़ गई हम नहीं\“, पीड़ित संतोष को आज भी है न्याय का इंतजार



यह भी पढ़ें: \“बाढ़ पीड़ितों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाएगी शिवसेना\“, शिंदे बोले- किसानों को पूरी मदद पहुंचाएंगे

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com