स्नेक आइलैंड से लेकर डेथ वैली तक, धरती की 7 सबसे खतरनाक जगहें; जहां जाना हो सकता है जानलेवा

Chikheang 2025-11-27 20:07:35 views 499
  

इन जगहों पर जाना है खतरनाक (Picture Courtesy: Instagram)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो देखने में जितनी आकर्षक लगती हैं, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। ये डेस्टिनेशंस (World\“s Most Dangerous Places) अपनी असाधारण प्राकृतिक परिस्थितियों और अनछुए वातावरण के कारण एडवेंचर लवर्स को तो आकर्षित करते हैं, लेकिन यहां जाने के लिए बहुत हिम्मत, तैयारी और रिस्क लेने का जुनून चाहिए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, इनमें से कुछ जगहें तो ऐसी भी हैं, जहां इतना खतरा है कि वहां जाने के लिए आपको पहले स्पेशल परमिट की भी जरूरत पड़ती है और कुछ जगहों (Dangerous Places on the Earth) पर तो इंसानों का जाना बैन भी है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।  
स्नेक आइलैंड, ब्राजील

  

(Picture Courtesy: Instagram)

ब्राजील के तट से दूर स्थित यह आइलैंड दुनिया में सबसे जहरीले सांपों का घर है। यहां गोल्डन लांसहेड वाइपर नाम की दुर्लभ और बेहद खतरनाक प्रजाति पाई जाती है, जिसकी संख्या इतनी ज्यादा है कि हर कदम पर सांप मिलने की संभावना रहती है। सुरक्षा कारणों से इस जगह पर पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह बैन है।
नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, भारत

  

(Picture Courtesy: Instagram)

अंडमान द्वीपसमूह का हिस्सा यह द्वीप वहां रहने वाले सेंटिनलीज जनजाति के कारण जाना जाता है, जो बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं। वे बाहरी लोगों को पास आने नहीं देते और आक्रमक प्रतिक्रिया देते हैं। यहां जाना न केवल अवैध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।  
डानाकिल डिप्रेशन, इथियोपिया

  

(Picture Courtesy: Instagram)

धरती के सबसे गर्म स्थानों में गिने जाने वाला डानाकिल डिप्रेशन ज्वालामुखीय गतिविधियों, एसिडिक झीलों और जहरीली गैसों के लिए जाना है। यहां दिन का तापमान 50°C से ऊपर पहुंच सकता है। इसके रंग-बिरंगे लेकिन खतरनाक सल्फर पूल इसे खूबसूरत और डरावना दोनों बनाते हैं। इसलिए यह दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है।  
डेथ वैली, अमेरिका

  

(Picture Courtesy: Instagram)

कैलिफोर्निया और नेवाडा के बीच स्थित डेथ वैली दुनिया का सबसे गर्म और सबसे सूखा स्थान है। यहां तापमान अक्सर 54°C से पार चला जाता है। पानी और छाया की कमी के कारण यहां हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इसलिए बिना तैयारी के जाना जान के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
माउंट एवरेस्ट, नेपाल

  

(Picture Courtesy: Instagram)

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट हर माउंटेन क्लाइंबर का सपना है, लेकिन यह जगह बेहद खतरनाक भी है। ऑक्सीजन की कमी, हिमस्खलन, बेहद ठंड और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं इसे जानलेवा बनाती हैं। अब तक कई क्लाइंबर्स इस चुनौती को पूरा करने की कोशिश में अपनी जान गंवा चुके हैं।
बिकिनी एटोल, मार्शल आइलैंड

  

(Picture Courtesy: Instagram)

शांत दिखने वाला यह द्वीप कभी परमाणु परीक्षणों का केंद्र रहा है। यहां की मिट्टी, पानी और समुद्री जीवन में रेडिएशन की मौजूदगी जान के लिए खतरनाक है। साथ ही, इसके आस-पास के पानी में काफी संख्या में शार्क मौजूद हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक हैं।  
लेक नैट्रॉन, तंजानिया

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह खारा झील अपने एल्केलाइन वॉटर और लाल रंग के लिए मशहूर है। यह वॉल्केनिक एक्टिविटीज के कारण होता है और इस पानी को छूने से भर से व्यक्ति जल सकता है और जान भी जा सकती है।  
यह भी पढ़ें- ट्रैवलर्स ने चुने 2025 के टॉप 10 देश, न्यू ईयर पर घूमने के लिए हैं ये परफेक्ट डेस्टिनेशन   
यह भी पढ़ें- सोलो ट्रिप पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत के ये 5 डेस्टिनेशन है बिल्कुल परफेक्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138021

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.