search

सिपाही के घर चोरों ने की लूटपाट, तीन लाख के जेवर समेत नकदी लेकर हुए फरार

Chikheang 2025-10-3 22:36:31 views 1297
  सिपाही के घर पर चोरों ने लूटपाट कर नकदी सहित जेवर लेकर हुए फरार।





जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में बुधवार की रात सिपाही के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर बीस हजार नकदी सहित लगभग तीन लाख का जेवर उठा ले गए। स्वजन को इसकी जानकारी सुबह तब हुई जब सोकर उठे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घर में सामान बिखरा देखकर आवाक रह गए। घर से थोड़ी दूर पर टूटा बक्शा व अटैची मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

गांव निवासी अखिलेश चौहान का मकान सड़क से सौ मीटर दूर पर निर्माणाधीन है। बुधवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोर पीछे के रास्ते से छत की सीढी के सारे नीचे आ गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए।



इसके बाद अखिलेश के छोटे भाई जौनपुर में सिपाही पद पर तैनात अरविंद कुमार चौहान के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर बीस हजार नकदी व सोने के चार कंगन, सोने का हार, एक जोड़ी झुमका, बच्चों का एक जोड़ी छोटा कंगन, दो सोने की अंगूठी आदि उठा ले गए।

इसी प्रकार गुरुवार की रात भी राम अवतार यादव के घर चोरों ने धावा बोला, परंतु दीवाल के सहारे चढ़ते समय दीवाल की एक ईंट आगे लगे करकट पर गिर गई।



इसके चलते तेज आवाज हुई और परिवार के लोग जाग गए। परिवार के लोगों को जागते ही स्थिति की नजाकत को भांप कर चोर वहां से भाग निकले। गृहस्वामी

अखिलेश चौहान ने पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने दो साधुओं को पकड़ा, सूचना मिलने ही पुलिस ले गई थाने
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244