search
 Forgot password?
 Register now
search

कल से आपके बैंक Cheque में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानें क्या मिलेगा आपको फायदा?

cy520520 2025-10-3 22:36:42 views 1289
  RBI का नया चेक क्लियरिंग सिस्टम, अब चेक पास होने में नहीं लगेगा ज्यादा समय!





नई दिल्ली। आज भी हम कई बड़े ट्रांजैक्शन बैंक चेक के जरिए ही पूरा कर पाते हैं। इसलिए ये हमारी जरूरत बना हुआ है। लेकिन इसमें एक समस्या ये है कि बैंक चेक पास होने में कई दिनों का समय लग जाता है। यहीं कारण है कि लोग पैसा ट्रांसफर करने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने लगते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन अब आपको बैंक चेक पास होने के लिए कई दिनों का इंतजार नहीं करना होगा। आरबीआई कल यानी 4 अक्टूबर से चेक क्लियरिंग का नया सिस्टम शुरू करने जा रहा है। अब बैच प्रोसेस को हटाकर कंटीन्यूअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट ऑन रियलाइजेशन लागू किया जाएगा।


दो घंटे में कैसे होगा चेक क्लियर?

आरबीआई के इस नए नियम को दो चरणों में लागू किया जाएगा-

  • पहले चरण में कल यानी 4 अक्टूबर से 3 जनवरी 2026 तक सभी बैंकों को शाम 7 बजे तक चेक क्लियर या रिजेक्ट करने होंगे। अगर बैंक ऐसा नहीं करती है, तो इसे क्लियर माना जाएगा।
  • दूसरे चरण में सभी बैंको को 3 जनवरी 2026 से बैंक चेक क्लियर या रिजेक्ट करने के लिए 3 घंटे का ही समय मिलेगा। अगर सुबह 10 बजे चेक भेजा गया है, तो दोपहर 2 बजे तक इसे क्लियर करना पड़ेगा।


अब जानते हैं कि ये नय सिस्टम ग्राहक यानी आपको क्या फायदा दे सकता है।



यह भी पढ़ें- Success Story: बचपन में हुआ पोलियो, फोटोकॉपी से शुरुआत, विशाल मेगामार्ट बेचना पड़ा; फिर खड़ा किया V2 Retail
ग्राहकों को क्या देगा फायदा?

  • उनके पास पहले से ही पैसे पहुंच जाएंगे।
  • कई बिजनेस जो चेक का उपयोग करते हैं, वे जल्द पेमेंट कर पाएंगे।
  • चेक स्टेटस देखना आसान हो जाएगा।
  • वहीं ग्राहक को चेक क्लियर होने तक बैंकों के साथ संपर्क में रहना पड़ेगा।

क्या ये सभी बैंकों में अप्लाई होगा?

आरबीआई द्वारा क्लीयरिंग चेक में किया गया ये बदलाव हर बैंक में लागू किया जाएगा। अगर ये नियम सही तरीके से लागू होता है, तो अब लोग ट्रांजैक्शन लिए बैंक चेक का भी उपयोग करेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com