search
 Forgot password?
 Register now
search

नहीं थम रही रालोद की रार, पदाधिकारियों के विरोध के बाद मंत्री का कार्यक्रम निरस्त

LHC0088 2025-10-3 23:06:32 views 1271
  रालोद की रार एक बार फिर आई सामने, मंत्री का कार्यक्रम निरस्त। जागरण





- महानगर में कार्यक्रम और सूचना जिलाध्यक्ष को, जताया विरोध - मंत्री को विरोध के बाद कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप का कार्यक्रम करना पड़ा निरस्त  

जागरण संवाददाता, आगरा । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की रार एक बार फिर सामने आई है। रालोद कोटे से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुुमार का सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप का कार्यक्रम निश्चित हुआ था। प्रदेश पदाधिकारी व स्थानीय पदाधिकारियाें की आपत्ति के बाद कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इसकी पुष्टि रालोद जिलाध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा की फेसबुक पर सार्वजनिक तौर की गई पोस्ट से हुई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इससे स्थानीय स्तर पर एक खेमे में मायूसी है तो दूसरे में खुशी है। सादाबाद के रालोद विधायक गुड्डू चौधरी के बेटे की रिंग सेरेमनी एक होटल में आयोजित की गई है। जिसमें शरीक होने के लिए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी अनिल कुमार का कार्यक्रम तय हुआ था। गुरुवार को 3:30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ। जिसकी सूचना उनके कार्यालय से जारी पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ ही जिलाध्यक्ष रालोद को दी गई।  


केंद्रीय कार्यालय को भी बताया

रालोद के महानगर के कार्यकर्ता और प्रदेश स्तरीय स्थानीय पदाधिकारियों को अन्य माध्यमों से जानकारी मिली। कार्यक्रम की सूचना को लेकर केंद्रीय कार्यालय को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा के अलावा अन्य किसी को सूचना न दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। महानगर में कार्यक्रम आयोजित होने के बावजूद महानगर अध्यक्ष को भी सूचित नहीं किया गया।  



इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। विरोध और पार्टी की गुटबंदी के चलते कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। वर्जन महानगर नगर में कार्यक्रम होने के बाद भी मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कार्यक्रम निरस्त हुआ है अथवा नहीं इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। दुर्गेश शुक्ला, महानगर रालोद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156132

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com