search
 Forgot password?
 Register now
search

Diwali की रात करें ये उपाय, दूर होगा जीवन का भारी से भारी अंधकार

LHC0088 2025-10-3 23:32:41 views 1070
  Diwali Night Remedies : दीपावली के उपाय।





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Diwali Night Remedies: दीपावली, कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाने वाला महापर्व है। दीवाली की रात को \“महानिशा\“ या \“सिद्ध रात्रि\“ भी कहा जाता है, क्योंकि इस मौके पर की गई साधनाएं और उपाय तुरंत फल देते हैं। अगर आप जीवन के किसी भी क्षेत्र में भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो दिवाली की रात कुछ विशेष उपाय करके उस अंधकार को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में उन अचूक उपायों के बारे में जानते हैं - विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


रात के समय करें ये उपाय ( Diwali 2025 Par Raat Ke Samay Kare Ye Upay)

  

  • सफेद कौड़ियां से करें ये काम - दीवाली की रात लक्ष्मी पूजन के समय, पांच सफेद कौड़ियां, पांच कमलगट्टे और थोड़ी सी पीली सरसों लें। इन सभी वस्तुओं को लाल रंग के कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें। पूजा के समय इस पोटली को मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और \“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः\“ मंत्र का 108 बार जाप करें। फिर अगले दिन इसे अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से धन से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं।
  • खीर चढ़ाएं - दीवाली की रात मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है। साथ ही घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।
  • सात मुखी दीपक - दीवाली की रात को मां लक्ष्मी के सामने देसी घी का सात या नौ मुखी दीपक जलाएं। इस दीपक को जलाने से धन लाभ के साथ -साथ आरोग्य और लंबी आयु का वरदान मिलता है।
  • शंख नाद - पूजन के बाद रात के समय घर के सभी कमरों में जाकर शंख बजाएं। शंख की ध्वनि से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा घर की दरिद्रता और नकारात्मक शक्तियों को बाहर निकाल देती हैं, जिससे घर में सुख-शांति का स्थायी वास होता है।


यह भी पढ़ें: Yam Deepak 2025: कब है जलाया जाएगा यम का दीया? जानें दिशा और नियम



यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर दीवाली कब? दूर करें कंफ्यूजन, जानें तिथि, पूजा विधि और सामग्री

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156099

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com