search

IND vs WI: ध्रुव जुरैल ने ठोका करियर का पहला शतक, रांची के अधूरे काम को अहमदाबाद में दिया अंजाम

Chikheang 2025-10-3 23:36:38 views 1330
  ध्रुव जुरैल ने ठोका परहला टेस्ट शतक





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपना शतक पूरा कर लिया है। ये जुरैल का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला टेस्ट शतक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऋषभ पंत जब इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए और उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ न खेलना भी तय हुआ तो भारतीय क्रिकेट टीम की चिंताएं बढ़ गई थीं। बात थी पंत को कौन रिप्लेस करेगा। उनकी जगह प्लेइंग-11 में आ तो और सकते हैं, लेकिन उनके जैसी बल्लेबाजी आसान नहीं। ऐसे में ध्रुव जुरैल का नाम आया। जुरैल इसी तरह के खिलाड़ी है जैसे पंत और उन्होंने बता दिया कि वह टेस्ट में बड़ा पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं।


रांची का अधूरा काम पूरा

जुरैल का ये सिर्फ छठा मैच है और उन्होंने इस बात की प्रतिभा दिखा दी है कि वह इंटरनेशनल स्तर पर टेस्ट क्रिकेट खेलने की काबिलियत रखते हैं। जुरैल को सबसे पहले मौका इंग्लैंड के खिलाफ 2024 की घरेलू सीरीज में मिला था। तब भी पंत चोटिल थे और केएस भरत प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। राजकोट में जुरैल ने डेब्यू किया और पहली पारी में 46 रन बनाए। दूसरी पारी में उनकी बैटिंग नहीं आई।



फिर आया रांची टेस्ट जिसकी पहली पारी में जुरैल ने शानदार बल्लेबाजी की। लग रहा था कि वह अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन 90 रनों पर आउट हो गए। जुरैल उस समय काफी दुखी थी क्योंकि वह जानते थे कि ये मौका दोबारा बहुत मुश्किल से मिलेगा। बात भी सही है। पंत के आने के बाद उनकी जगह टीम में बनती नहीं है। तकरीबन डेढ़ साल बाद पंत के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला और इस बल्लेबाज ने अपना पहला टेस्ट शतक ठोक वो काम पूरा कर दिया जो काम रांची में अधूरा छोड़ा था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244