search

UP Weather Update: क्या अक्टूबर में भी देखने को मिलेगी रिमझिम बरसात? मौसम विज्ञानियों ने कर दिया क्लियर

Chikheang 2025-10-4 00:06:33 views 1330
  अक्टूबर में आगे भी देखने को मिल सकती है रिमझिम बरसात





जागरण संवाददाता, मेरठ। मानसून सीजन के विदा होने बाद शुक्रवार को भी बरसात देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह बरसात पश्चिम विक्षोभ के कारण हुई है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इस तरह की बौछारें पड़ते रहने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दशहर के आवसर पर दोपहर में आसमान में बादल छा गए और एक घंटे तक रिमझिम बरसात होती रही। मौसम विभाग ने 3.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। बतातें चलें कि एक जून से 30 सितंबर तक सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक बरसात के साथ मानसून सीजन समाप्त हुआ है।



30 सितंबर को भी अच्छी बरसात देखने को मिली थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बतााया कि एनसीआर से दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की घोषणा पहले ही कर दी थी। आगामी दिनाें में भी बरसात की संभावना बनी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244