search
 Forgot password?
 Register now
search

आई लव यू... Priyanka Chopra को देख इमोशनल हुईं मृणाल ठाकुर, वायरल वीडियो पिघला देगा आपका दिल

Chikheang 2025-10-4 00:34:46 views 1262
  प्रियंका चोपड़ा से मिलकर इमोशनल हुईं मृणाल ठाकुर





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 1 अक्टूबर की शाम को मुंबई में बुलगारी स्टोर लॉन्च के लिए भारत आईं। जहां देसी गर्ल की मुलाकात कई स्टार्स से हुई, इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने फैंस का दिल पिघला दिया। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात मृणाल ठाकुर से हुई, लेकिन यह एक नॉर्मल मुलाकात नहीं थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रियंका से मिलकर इमोशनल हुईं मृणाल ठाकुर

इवेंट से वायरल हुए वीडियो में प्रियंका मृणाल का हाथ थामे हुए हैं, दोनों के बीच कुछ बातें होती हैं, और फिर मृणाल उन् इमोशनल होकर कसकर गले लगा लेती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वे भावुक होकर कहती हैं, \“आई लव यू।\“ मृणाल और प्रियंका की मुलाकात का यह मुमेंट काफी इमोशनल है, जो दिखाता है कि प्रियंका कई लड़कियों को इंस्पायर करती हैं जिसमें कई एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं।

















  



View this post on Instagram

































A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


यह भी पढ़ें- प्रियंका, करीना नहीं...ये है Akshay Kumar की फेवरेट एक्ट्रेस, 8 फिल्मों में साथ कर चुकी हैं काम

इस मौके पर मृणाल ने स्ट्रैपलेस ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जबकि प्रियंका एक खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बाद में प्रियंका को तमन्ना भाटिया को गले लगाते हुए देखा गया। जब तमन्ना ने प्रियंका के काम की तारीफ की, तो प्रियंका ने जवाब दिया, \“मैं आपको देख रही थी। आप वाकई कमाल की डांसर हैं, और फिर उन्होंने तमन्ना के डांस की तारीफ की। तृप्ति डिमरी, कीर्ति सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु जैसी अन्य एक्ट्रेसेस भी इवेंट में मौजूद थीं।


वापस लौटीं प्रियंका

अगली सुबह प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर नजर आई, उन्होंने हाथ जोड़कर सबको नमस्ते किया और कहा कि, \“चलते हैं फिर अब\“। प्रोफेशनल फ्रंट पर वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म जिसका नाम अभी SSMB29 है। इस फिल्म में वे महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वे मोस्ट अवेटेड फिल्म द ब्लफ का भी हिस्सा हैं। जिसमें वह रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित एक फिल्म में 19वीं सदी की कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। इस बीच उनकी वेब सीरीज सिटाडेल - सीजन 2 को 2026 तक के लिए टाल दिया गया है।


मृणाल का वर्कफ्रंट

वहीं मृणाल ठाकुर की बात करें तो उनको आखिरी बार अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में देखा गया था, जो थिएट्रीकल रन के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही है।  

वह अदिवी शेष के साथ एक्शन-थ्रिलर डकैत: अ लव स्टोरी में भी नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों में बन रही है। इसके अलावा, मृणाल ने एटली द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन स्टारर पैन इंडियन एक्शन फिल्म AA22xA6 भी साइन की है। इसके अलावा, वह अप्रैल 2026 में रिलीज़ होने वाली एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में भी काम कर रही हैं।



यह भी पढ़ें- नहीं सुधरी Mrunal Thakur! सन ऑफ सरदार 2 एक्ट्रेस ने उठाया अनुष्का शर्मा के करियर पर सवाल? कहा- आज वह काम...
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com