दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर बरकरार, कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर AQI; रोहिणी सबसे अधिक प्रभावित

LHC0088 2025-11-28 11:36:22 views 1240
  

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर फिर गंभीर रूप से बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से हवा की धीमी गति और मौसम की स्थिति के कारण धूल, धुआं और स्मॉग अधिक मात्रा में जमा हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
GRAP का तीसरा चरण हटा, राहत नहीं

हालांकि कुछ दिन पहले ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण हटा दिया गया था, लेकिन प्रदूषण में राहत नहीं मिली है। तीसरे चरण के दौरान लागू किए जाने वाले प्रमुख प्रतिबंधों में स्कूलों में खेल गतिविधियों पर रोक, निर्माण कार्यों की रोक, पॉल्यूशन फैलाने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी और सड़क पर धूल कम करने के लिए वाटर स्प्रिंकलर और टैंकर तैनात करना शामिल था।

इन प्रतिबंधों के हटने के बाद भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं दिखा, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नागरिकों की चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि GRAP के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किए बिना प्रदूषण को नियंत्रित करना मुश्किल होगा। वहीं, लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे बाहर कम समय बिताएं, मास्क का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
शुक्रवार सुबह का हाल

इस समय रोहिणी, चांदनी चौक और वजीरपुर सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं। रोहिणी में AQI 527 रिकॉर्ड किया गया, जबकि चांदनी चौक 500 और वजीरपुर 489 तक पहुंच गया। इसके अलावा आया नगर, जहांगीरपुरी, नोएडा सेक्टर-116, IGI एयरपोर्ट, अलीपुर, DTU और इंदिरापुरम भी उच्च प्रदूषण वाले क्षेत्रों में हैं।

सुबह छह बजे कुछ प्रमुख इलाकों के आंकड़े-

    इलाका AQI
   
   
   रोहिणी
   527
   
   
   चांदनी चौक
   500
   
   
   वजीरपुर
   489
   
   
   आया नगर
   454
   
   
   जहांगीरपुरी
   434
   
   
   नोएडा सेक्टर-116
   429
   
   
   IGI एयरपोर्ट
   422
   
   
   अलीपुर
   420
   
   
   DTU, दिल्ली
   400
   
   
   इंदिरापुरम
   397
   

सोर्स - https://aqicn.org/
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134132

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.