दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से थोड़ी राहत, तेज हवाओं से AQI में हुआ सुधार; आपके इलाके का क्या है हाल?

Chikheang 2025-12-1 12:36:36 views 1226
  

प्रदूषण से छाए स्मॉग में ओझल हो रहा राष्ट्रपति भवन का नार्थ ब्लॉक। चंद्र प्रकाश मिश्र



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में अक्टूबर से शुरू हुआ सांसों पर संकट अभी भी बरकरार है। साथ ही राजधानी में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है। हालांकि इसमें कुछ सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार (1 दिसंबर) को सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी के नजदीक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी और खराब हो गई और एक्यूआई \“बहुत खराब\“ कैटेगरी के करीब पहुंच गया, इससे ठीक एक दिन पहले रविवार को तेज हवाओं ने 16 दिनों में पहली बार एयर क्वालिटी को \“बहुत खराब\“ से \“खराब\“ श्रेणी में ला दिया था। आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 325, अलीपुर में 285, आईटीओ में 310, बवाना में 339 और बुराड़ी में 305 रिकॉर्ड किया गया।


#WATCH | Delhi | Visuals from the Anand Vihar area as a layer of toxic smog blankets the city. AQI (Air Quality Index) around the area is 325, categorised as \“Very Poor\“, as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board). pic.twitter.com/paM1cFW76c — ANI (@ANI) December 1, 2025

कहां कितना है एक्यूआई?

    इलाका एक्यूआई
   
   
   आनंद विहार
   325
   
   
   अलीपुर
   285
   
   
   आईटीओ
   310
   
   
   बवाना
   339
   
   
   बुराड़ी
   305
   
   
   द्वारका
   317
   
   
   जहांगीरपुरी
   321
   
   
   रोहिणी
   341
   
   
   मुंडका
   282
   
   
   नोएडा सेक्टर-62
   270
   
   
   गाजियाबाद, वसुंधरा
   272
   
   
   इंदिरापुरम
   279
   
   
   गुरुग्राम, सेक्टर-51
   222
   


सीपीसीबी के समीर ऐप के डेटा के मुताबिक, रविवार को हवा की क्वालिटी में थोड़ी राहत मिली, जब एक्यूआई गिरकर 279 हो गया, जो नवंबर में दूसरी सबसे कम रीडिंग थी, इससे पहले 5 नवंबर को यह 202 थी, जबकि शहर के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से कम से कम 22 ने \“बहुत खराब\“ कैटेगरी में रीडिंग बताई। मालूम हो कि 0-50 के बीच एक्यूआई \“अच्छा\“, 51-100 \“संतोषजनक\“, 101-200 \“मध्यम\“, 201-300 \“खराब\“, 301-400 \“बहुत खराब\“ और 401-500 \“गंभीर\“ होता है।

यह भी पढ़ें- हवा चलने से 24 दिन बाद दिल्ली के AQI में मामूली सुधार, रविवार रहा राजधानी का सबसे ठंडा दिन

यह भी पढ़ें- Gurugram Pollution: हवा चलने से गुरुग्राम में प्रदूषण हुआ कम, आठ डिग्री तक जाएगा पारा; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें- Ghaziabad AQI: 22 दिन के बाद रेड जोन से ऑरेंज जोन में आया गाजियाबाद, प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत

यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों पर भारी नवंबर: बिन बारिश विषैली हवा ने 16 दिन लगातार ‘बहुत खराब’ AQI का बनाया रिकॉर्ड

सोर्स- https://cpcb.nic.in/
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.