search
 Forgot password?
 Register now
search

कमरे में फंदे पर लटके मिला पति-पत्नी का शव, देखते ही परिवार में मचा कोहराम

Chikheang 2025-10-4 01:36:31 views 1294
  कमरे में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव।





संवाद सूत्र, आदमपुर। पति-पत्नी के शव कमरे में अलग-अलग फंदे पर लटके मिलने से परिवार में चीत्कार मच गया। पति-पत्नी में आपस में विवाद रहता था। गुरुवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। रात में उनके तीनों बच्चे छत पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह बेटा नीचे आया तो घटना की जानकारी हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना से गांव के लोग भी गमजदा हैं। ग्रामीणों ने बगैर पोस्टमॉर्टम कराए अंतिम संस्कार की जिद की तो पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर दोनों शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिए हैं।









मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सूबरा का है। गांव निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह की शादी 15 साल पहले जनपद संभल के गांव खेतापुर निवासी भूरी देवी से हुई थी। उनके तीन बच्चे आदेश 11 वर्ष, बबली नौ वर्ष तथा देवेंद्र सात वर्ष हैं।

तीनों बच्चे गांव के एक निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं। विजय सिंह अपने चार भाइयों में बड़े थे और अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहते थे। उन पर दो बीघा कृषि भूमि है। जिसमें खेती करने के साथ ही मेहनत मजदूरी करके वह परिवार का पालन पोषण करते थे।



गुरुवार को पति-पत्नी ने धान की फसल की कटाई की थी। रात में मैक्रोनी बनाने के बाद सभी ने खाना खाया था। इसके बाद तीनों बच्चे छत पर जाकर सो गए और पति-पत्नी कमरे में रह गए। तड़के चार बजे बड़ा बेटा आदेश छत से उतर कर नीचे आया तो कमरे में माता-पिता के फंदे पर शव लटके देखकर चीख निकल गई।

पति का शव लेंटर की छत के कुंदे में तथा पत्नी का दीवार की खूंटी के सहारे लटका हुआ था। बेटे आदेश ने रोते हुए अपने चाचा संजीव के घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे।



दंपती के घर में शव लटके होने की सूचना गांव में तेल पर आग की तरफ फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर सूचना मिलते ही आदमपुर के थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण बगैर किसी कार्रवाई किए अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगे।

लेकिन, सीओ दीप कुमार पंत ने पति-पत्नी के एक साथ आत्महत्या करने के मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।



पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामपाल खड्गवंशी विधायक के बेटे देवेंद्र खड़गवंशी भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने लोगों को समझा कर शांत किया।



आदमपुर थाने के सूबरा गांव में पति-पत्नी के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले हैं। पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। गुरुवार को भी किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। -दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157929

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com