search

राजकोट : कृषि, डेयरी और सहकारिता क्षेत्र में ...

deltin55 2025-10-3 18:16:53 views 1308
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती से करोड़ों उपभोक्ताओं, किसानों और व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। इसी खुशी को व्यक्त करते हुए राजकोट के बेडी स्थित श्री खेतीवाड़ी उत्पादन बाजार समिति (मार्केटिंग यार्ड) के लगभग 500 व्यापारियों और किसानों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखा।
  किसानों और व्यापारियों ने पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि और सहकारिता क्षेत्र में लागू सुधारों, सहायता पैकेजों, गोदामों के निर्माण, प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना और किसान कल्याण योजनाओं से उन्हें बहुआयामी लाभ मिला है। उनका कहना था कि इन प्रयासों से कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण हुआ है और गाँवों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
  बेडी यार्ड में किराना व्यवसाय करने वाले धवलभाई चंदूभाई अजानी  ने कहा कि जीएसटी दर घटने से घी और सूखे मेवों सहित कई आवश्यक वस्तुएँ सस्ती हुई हैं। इसके कारण खपत में वृद्धि हुई, उपभोक्ताओं की क्रयशक्ति बढ़ी और छोटे व्यापारियों के कारोबार को सीधा लाभ मिला। व्यापारियों और किसानों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि, डेयरी और सहकारिता क्षेत्र में आज वास्तव में " अच्छे दिन" आ गए हैं।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154188